DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ऐसा भी होता है- इस ज्वेलर्स दुकान में किराये के कार में आया नकली आयकर अधिकारी,करीब 2 लाख का चैन लेके गया, 90 हजार का अंगूठी ऑडर कर फरार

दादू सिन्हा,धमतरी। धमतरी में नकली आयकर अधिकारी बन कर 2 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। घटना 22 सितंबर की है। शहर के घड़ी चौक स्थित पूनम ज्वेलर्स में एक व्यक्ति आया,उसने खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताते हुए पूछताछ शुरू की। कुछ दस्तावेज मांगे, उसके बाद उस संदिग्ध व्यक्ति ने एक सोने की चैन को खरीदने की बात की। उस चेन की कीमत 1 लाख98 हज़ार थी। संदिग्ध अधिकारी ने ऑनलाइन पेमेंट किया। मोबाइल पर पेमेंट डन का मैसेज भी दिखाया, लेकिन व्यापारी के खाते में क्रेडिट नही दिखा रहा था। इस पर संदिग्ध अधिकारी ने कहा 5 मिनट में पैसा आ जाएगा और 90 हजार की अंगूठी ऑडर भी किया और इतना बोल कर वो चैन लेकर चला गया। कई घण्टे बाद भी जब व्यापारी के खाते में पैसा नही आया तब उसने, पूरे मामले की शिकायत कोतवाली थाने में कर दी। अब पुलिस सराफा दुकान सहित आसपास से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आयकर विभाग से भी संपर्क कर पुष्टि की जा रही है कि संदिग्ध अधिकारी असली था या नकली, बहरहाल धमतरी इस तरह का ये पहला मामला है। वहीं सूत्रों के मुताबित पता चला है कि नकली आयकर अधिकारी किराये के कार पे आया हुआ था।

You cannot copy content of this page