DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

व्याख्याता संविदा पद हेतु चयनित एवं प्रतिक्षा सूची जारी


बालोद– उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति जिला बालोद द्वारा संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बालोद, डौण्डी, डौण्डीलोहारा, अर्जुन्दा एवं गुरूर में व्याख्याता संविदा पद हेतु 22 सितम्बर को आयोजित साक्षात्कार के आधार पर चयनित एवं प्रतिक्षा सूची के अभ्यर्थियों की सूची जिले की वेबसाईट बालोद डॉट जीओवी डॉट इन में अपलोड की गई है तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सूचना पटल पर अवलोकन हेतु चस्पा किया गया है। उक्त जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी एवं उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव ने दी।

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के कार्यकारिणी समिति की बैठक 25 सितम्बर को
जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के कार्यकारिणी समिति की बैठक 25 सितम्बर 2021 को अपरान्ह 04 बजे संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता व जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के सदस्य सचिव ने सर्व संबंधितों से बैठक में उपस्थित होने की अपेक्षा की है।

You cannot copy content of this page