DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

यूपी में विधानसभा चुनाव की तैयारी, मोर्चा संभालने बनारस पहुंचे विधायक कुंवर निषाद

बालोद।उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा एवं मछुवा कांग्रेस उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित बैठक में सम्मिलित होने संसदीय सचिव एवं विधायक गुण्डरदेही व उत्तर प्रदेश मछुवा कांग्रेस प्रभारी कुंवर सिंह निषाद आज उत्तर प्रदेश के बनारस पहुंचे। जहां संसदीय सचिव का आत्मीय स्वागत मछुआ काग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। इस दौरान संसदीय सचिव मछुआ कांग्रेस द्वारा आयोजित दशाश्वमेध घाट बनारस, साहनी गेस्ट हाउस बनारस बैठक में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर देवेंद्र निषाद अध्यक्ष प्रदेश मछुआ प्रकोष्ठ, प्रकाश साहनी जिलाध्यक्ष मछुआ कांग्रेस बनारस, विक्रांत साहनी जी प्रदेश संगठन सचिव, प्रमोद मांझी प्रदेश उपाध्यक्ष , राजेंद्र धीवर अध्यक्ष , अशोक कश्यप प्रदेश उपाध्यक्ष , पप्पू निषाद , अशोक निषाद अध्यक्ष महानगर, लक्ष्मण निषाद ,पृथ्वीनाथ साहनी , शुभम साहनी , राजू साहनी , विजय मांझी , बल्लू मांझी, हरीचंद बिंद संचालक एवं मछुआ कांग्रेस के पदाधिकारी एवं काग्रेस के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page