DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद युवा कांग्रेस द्वारा बेरोजगारी,बढ़ती महंगाई,कोरोनाकाल में केंद्र सरकार की विफलता के खिलाफ पदयात्रा कर हल्ला बोल – शामिल हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम

बालोद। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रशान्त बोकड़े के नेतृत्व में हल्ला बोल किया गया। पूरे देश मे बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई को लेकर बालोद युवा कांग्रेस द्वारा पदयात्रा कर केंद्र में बैठी भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सैकड़ो युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पदयात्रा कर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान युवा कांग्रेस नेता प्रशान्त बोकड़े ने कहा कि “केंद्र में बैठी भाजपा की मोदी सरकार ने युवा से एक बड़ा वादा किया कि प्रतिवर्ष 2 करोड़ युवाओ को रोजगार दूंगा। परंतु केंद्र सरकार अपने वादे में पूरी तरफ विफल रही है। रोजगार देने की बात को छोड़िए इस कोरोनकाल मे केंद्र सरकार ने लाखों लोगों के रोजगार को ही छीन लिए। जिसके कारण देश में आर्थिक तंगी का माहौल पैदा हो गया। साथ ही पेट्रोल डीज़ल के बढ़ते दाम, युवाओ आम नागरिक व किसानों के पेट में लात मारने जैसा साबित हो रहा है।”केंद्र के इन्ही वादाखिलाफी के खिलाफ युवा कांग्रेस ने पदयात्रा किया एवं नरेंद्र मोदी के चुनावी वादा खिलाफी के लिये पद यात्रा निकाली गयी। जिसमे प्रमुख रूप से कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम , संसदीय सचिव कुँवर निषाद , बालोद विधायक संगीता सिन्हा , पूर्व विधायक भैय्या राम सिन्हा , जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चन्द्र प्रभा सुधाकर , युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रशान्त बोकड़े विशेष रूप से उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page