कोरोना काल में भी कोर्स पूरा कर दिखाया,कार को भी क्लास रूम बनाया,ऐसे विशेष कार्यों के लिए विवेक धुर्वे, व्याख्याता बालोद जिले को मिला मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण पुरस्कार




बालोद – छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण पुरुस्कार शिक्षाश्री पुरुस्कार 2021 विवेक धुर्वे व्याख्याता (वाणिज्य) सांकरा ज हायर सेकेंडरी स्कूल बालोद जिला को मिला उनके इस सम्मान से बालोद जिला गौरवान्वित हुआ.शिक्षक दिवस पर दुर्ग संभाग के संभागीय कार्यालय दुर्ग के सभाकक्ष ( मंथन कक्ष) आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया गया. विवेक धुर्वे व्याख्याता वाणिज्य को संभाग के 5 जिलों में उत्कृष्ट व्याख्याता के लिए चयन किया गया और उनको मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण पुरुस्कार शिक्षाश्री पुरुस्कार 2021 से सम्मानित किया गया. विवेक धुर्वे व्याख्याता ने कोरोना महामारी जैसी विषम परिस्थितियों में जहां पूरा देश के विद्यालयों में ताले लगे थे. छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश के अनुसार ऑनलाइन व ऑफलाइन कक्षा मोहल्ला कक्षा लेकर बच्चों की पढ़ाई निरंतर जारी रखे। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि अरुण वोरा विधायक व केबिनेट मंत्री ने उन्हें सम्मानित किया. जिसमें एक प्रशस्ति पत्र, एक मोमेंटो, श्रीफल, शाल, पुष्पगुच्छ व 10000 रुपये का चेक प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित संभागीय संयुक्त संचालक पी.के.पांडेय, महापौर धीरज बाकलीवाल, उपायुक्त मोनिका, श्री स्वामी ,श्री शुक्ला,श्री यदु की उपस्थिति में ये सम्मान उन्हें प्रदान किया गया। विवेक ने तय किया है कि इस सम्मान की प्राप्त राशि के कुछ भाग को विद्यालय के वृक्षारोपण में खर्च करेंगे।

कोरोना काल में समय पर कोर्स पूरा करवाने में कामयाबी
कार वाले गुरुजी के नाम से फेमस हुए विवेक कार के म्युजिक सिस्टम से बच्चों की पढ़ाई करवाते हैं। कोरोना काल में जहां सभी शिक्षा रूपी विद्यालय के दरवाजे बंद रहे वहां शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के व्याख्याता विवेक धुर्वे 5 अप्रेल 2020 से ही बच्चों का नुकसान न हो इसलिए ऑनलाइन कक्षा की शुरुआत कर दिए थे. जिसमें कक्षा 12 के वाणिज्य के विद्यार्थियों की कक्षा संचालित होती थी व जिले स्तर पर भी ऑनलाइन कक्षा का संचालन किया गया। जगन्नाथपुर के एक सामुदायिक भवन में निरंतर कक्षा का संचालन कर रहे हैं। जहां कोरोना का कहर चारो तरफ मंडराता रहा वहां विवेक धुर्वे ने आगे बढ़कर बच्चों को पढ़ाने का जिम्मा उठाया। स्वयं के खर्चे से सभी बच्चों को सेनेटाइजर, मास्क व प्रतिदिन पूरे सामुदायिक भवन को सेनेटाइजर किया जाता रहा। आज ऑनलाइन कक्षा को पढ़ाते 13 माह तो मोहल्ला कक्षा को पढ़ाते 10 माह बीत गये हैं। संपूर्ण कोर्स खत्म होने से सभी बच्चों में हर्ष है व सभी बच्चों ने रिविजन शुरू कर दिया है। इस वर्ष अच्छे नम्बरों से पास होना सभी बच्चों का मकसद है।

ये काम भी हैं प्रेरक, जिनकी वजह से हुए सम्मानित
बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि जगाने के लिए कार को ही पढाई का साधन बनाया और अपने कार के म्यूजिक सिस्टम से बच्चों को पढ़ाई करवाते है। 5 अप्रैल 2020 से लॉकडाउन के समय से कक्षा 12 वी में गए विद्यार्थियों को व्हाट्सअप के माध्यम से ऑडियो,वीडियो,पीडीएफ के माध्यम से पढाई निरंतर जारी है। ऑनलाइन जिला स्तरीय क्लास वेबेक्स मीटिंग के द्वारा,विद्यालय स्तरीय कक्षा का ऑनलाइन संचालन कर रहे।

मोहल्ला कक्षा की शुरुआत-
अगस्त 2020 से जगन्नाथपुर सांकरा कर्मा भवन में निरंतर संचालित, मिस्ड कॉल गुरुजी के माध्यम से बिना इंटरनेट के कीपैड मोबाइल में पढ़ाई का संचालन, जिसमे बच्चों के द्वारा मिस कॉल किया जाता है उनके मिस्ड कॉल का रिटर्न्स जवाब देकर उनके प्रश्न का उत्तर देते है।कोरोना काल में बच्चों को समय-समय पर मास्क का वितरण करना जिससे कोरोना के संक्रमण को रोका जा सके। कोरोनकाल में कोरोना के प्रति जन समुदाय को जागरूक करना। माता उन्मुखीकरण बच्चों की शिक्षा के लिए माताओं को कोरोनाकाल में कैसे बच्चों को पढाई के प्रति जागरूक करना भी उनके काम का हिस्सा है.जिला स्तर में वाणिज्य संकाय में मास्टर ट्रेनर व विषय विशेषज्ञ का काम भी करते हैं। जिला स्तर में कोरोनाकाल में मेंधावी विद्यार्थियों को वर्ष भर व्हाट्सएप्प व ऑनलाइन कक्षा के माध्यम से निःशुल्क पढाई की व्यवस्था किए हैं. साथ ही निःशुल्क प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी भी करवा रहे हैं। वर्तमान में 26 मार्च 2021 से कक्षा 11 वी से कक्षा 12 वी में जनरल प्रमोशन से गए बच्चों के लिए ऑनलाइन कक्षा की भी शुरुआत कर दिए हैं,जिससे बच्चों का समय पर कोर्स हो। राज्य स्तरीय पढई तुंहर दुआर में ब्लॉग लेखक भी हैं, जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों व बच्चों का ब्लॉग लिखा जाता है।
सम्मान पर इन्होने जताई ख़ुशी

विवेक धुर्वे को शिक्षाश्री सम्मान प्राप्त होने पर बालोद जिला के (प्रभारी) जिला शिक्षा अधिकारी बसंत बाघ, आसिमा चटर्जी,विद्यालय के प्राचार्य एन.के. गौतम, रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी अशोक नारायण बंजारा, आरएल ठाकुर छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के पढ़ई तुंहर दुआर के ब्लॉग टीम लीडर गौतम शर्मा व समस्त राज्य स्तरीय ब्लॉग लेखकों ,संकुल समन्वयक अशोक साहू,विद्यालय के समस्त शिक्षक साथीगण, जिले व प्रदेश के समस्त शिक्षक साथीगण, डेली बालोद न्यूज़ के संस्थापक दीपक यादव सहित अन्य साथियों ने शुभकामनाएं व उज्ज्वल भविष्य की बधाई दी।

You cannot copy content of this page