भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता जग हंसाई पर उतर आए हैं – क्रांति भूषण साहू



बालोद। आज छत्तीसगढ़ जन विकास की ओर अग्रसर हो रहा है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राजीव किसान न्याय योजना हो ,भूमिहीन खेतिहर मजदूर योजना हो ,पौनी पसारी योजना,बिजली बिल हाफ की बात हो, नरवा घुरवा बारी के माध्यम से महिला समूह सशक्त हो रही है। ऐसे समय मे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व करने वाले नेतागण अमर्यादित बयान बाजी एवं नाचा गम्मत में उतर आए है। जो कि घोर निंदनीय है।
उक्ताशय के विचार व्यक्त करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के संयुक्त सचिव क्रांतिभूषण साहू ने व्यक्त करते हुए कहा कि चिंतन शिविर के नाम पर जगदलपुर में प्रदेश प्रभारी का यह कहना कि भाजपा के कार्यकर्ता थूकेंगे तो ये सरकार चली जायेगी, इस तरह का वक्तब्य कतई शोभा नहीं देता है। इसका मतलब तो ये हुआ कि भाजपा के 15 साल के कुशासन पर छत्तीसगढ़ की जनता थूक चुकी है।आज छत्तीसगढ़ की जनता परेशान है तो केंद्र सरकार के कारण बढ़ती हुई पेट्रोल, डीजल,रसोई गैस ने सभी का बजट बिगाड़ कर रख दिया है। ऐसे विषयों पर चिंतन कर सफाई पेश करते तब समझ आता कि आपके चिंतन बैठक में छत्तीसगढ़ की जनता के प्रति कितनी चिंता है।इस तरह के भाजपाई बयानबाजी से छत्तीसगढ़ की जनता गुमराह नहीं होगी।

You cannot copy content of this page