DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पैदल हो रही थी पशु तस्करी, 2 आरोपी गिरफ्तार, 47 नग गोवंश पशु बरामद,थाना मगरलोड पुलिस की कार्रवाई


दादू सिन्हा धमतरी – मगरलोड थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 19/08/2021 को थाना मगरलोड में लुकेश्वर पटेल ने लिखित सूचना दी कि दिनांक 18.08.2021 के करीबन 10.30 बजे रात्रि ग्राम मेघा के पास गोवंश कृषी पशु/मवेशियों को दो व्यक्ति अवैध तरीक़े से बिना किसी काग़ज़ात के पैदल-पैदल तस्करी करते हुए कत्लखाने ले जाने की संभावना व्यक्त करते हुए थाना में लिखित शिकायत किया गया, शिकायत के बाद थाना प्रभारी मगरलोड प्रणाली वैद्य ने प्राप्त सूचना की तस्दीक करने तत्काल अपनी टीम के साथ रवाना हुए, जाँच के दौरान पाया गया कि दो संदेही व्यक्ति 1. चंपू निषाद, 2. राजाराम ध्रुव ने कुल 47 नग पशु जिनमें 31 बछिया-बछड़े, 15 गाय एवं 01 बैल को बिना किसी वैध दस्तावेज के मारते-पीटते, पैदल पैदल अनुचित तरीके से परिवहन करने का जुर्म घटित करना पाया गया,मौके पर ग्राम मेघा के खेल मैदान से आरोपियों के कब्जे से 47 नग गोवंश पशुओं को विधिवत जप्त कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। जप्तशुदा पशुओं को मेघा स्थित पशु चिकित्सक से शारीरिक परीक्षण कराया गया

 

, मामले में थाना मगरलोड़ मे अपराध क्रमांक 214/21 धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम 1860 की धारा 11 के तहत विधि अनुरूप कार्रवाई किया गया है, गिरफ्तार किये गए आरोपी का नाम चंपू निषाद उम्र 60 वर्ष, राजाराम ध्रुव उम्र 57 वर्ष ग्राम परखंदा थाना कुरूद जिला धमतरी के रहने वाले है. सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी मगरलोड़ प्रणाली वैद्य, प्रधान आरक्षक खिनेश साहू, आरक्षक हेमेंद्र ध्रुव, गजानन साहू की मुख्य भूमिका रही।

 

You cannot copy content of this page