DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शोक परिवार का मददगार बना हनुमान मित्र मंडल

बालोद। गुरुवार को ग्राम सिर्रा भांठा में स्वर्गीय गांधू निषाद की धर्मपत्नी गौतरहीन बाई के निधन होने पर उनके पुत्र नरेंद्र कुमार निषाद को हनुमान मित्र मंडल के संचालक राजेश कुमार सिन्हा के द्वारा 2100 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। इस अवसर पर ग्राम के वरिष्ठ नागरिक यादराम सिन्हा विशेश्वर प्रसाद साहू शिव निषाद भागवत निषाद ग्राम पंचायत मटिया ह के पंच बलराम सिन्हा ग्रामीण सचिव नोहर सिंह ठाकुर जय मां शीतला समिति के सचिव रूप चंद जैन उपस्थित रहे और इन सभी के द्वारा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किए एवं उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए भगवान से विनती की गई।

राजेश सिन्हा संचालक
रूपचंद जैन, शीतला समिति सचिव

ज्ञात हो कि पूर्व में भी हनुमान मित्र मंडल के द्वारा शोक संतप्त परिवारों को इस तरह से मदद देकर पहल की गई है इसके अलावा समाजसेवी राजेश सिन्हा के नेतृत्व में गांव में कई विकास कार्य और समाज हित के कार्य किए गए हैं। इस गांव में पूर्व में भी जिनके निधन हुए हैं वहां परिजनों को शोक संतृप्त राशि इस मंडल की ओर से प्रदान की गई है।

You cannot copy content of this page