दल्लीराजहरा – केबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक अनिला भेंडिया के मार्गदर्शन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के पदाधिकारियों द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का सम्मान उनके घर जा कर किया गया। सर्वप्रथम श्रीमती शमीदा शरीफ अति वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री का सम्मान उनके घर वार्ड नं 19 में जा कर शॉल व श्रीफल से सम्मान किया गया। उसके पश्चात श्रीमती विद्यावती राम वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री व केके शर्मा अति वरिष्ठ कांग्रेसी नेता का सम्मान उनके घर पर पुष्प गुच्छ और शॉल ओढ़ाकर किया गया। सम्मान के एक अन्य कार्यक्रम में नगर के होनहार छात्रों का भी सम्मान किया गया। सर्वप्रथम डी डी पंजाब द्वारा आयोजित डांस प्रतियोगिता में नगर के होनहार छात्र योगेश सिंह चौहान पिता स्व श्री घनश्याम सिंह चौहान वार्ड नं 26 निवासी का चयन फाइनल मुकाबले में हुआ, जिसका सम्मान उसके घर जा कर किया गया। उसके पश्चात छात्र आदित्य सिंह पिता ज्ञानेंद्र सिंह टाऊनशिप वार्ड नं 22 निवासी जिसने CLAT की परीक्षा में पूरे देश में 1600 रैंक व छत्तीसगढ़ में 26 वां रैंक लाकर नगर का गौरव बढ़ाया, जिसका सम्मान उनके घर जा कर किया गया। इस अवसर पर मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह, जिला प्रभारी महामंत्री रतिराम कोसमा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष काशी राम निषाद,जिला सचिव युवराज साहू, जिला अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ पारसमल जैन, एस सी प्रकोष्ठ जिला सचिव जागेश्वर गंधर्व, ब्लॉक उपाध्यक्ष जीवन लाल साहू,अजय छाजेड़ ,जोगेंद्र ठाकुर,नितिन राम, ब्लॉक महामंत्री प्रवीण शर्मा, श्रीनिवास राव, राधे मंडावी,प्रदीप बाघ, सयुक्त महामंत्री सुरेश कुमार ठाकुर,रूबी एंथोनी,जितेन्द्र मेश्राम,प्रवक्ता जेबा कुरैशी, कोषाध्यक्ष नवीन कथूरिया,सचिव फ्रांसिस कोलीन,विल्सन मैथ्यू,तरनजीत सिंह,प्रभजीत सिंह,हासिम कुरैशी, चंद्रकांत मेश्राम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।
