DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छग में हो रहे धर्मांतरण की शिकायत बालोद के भाजपा नेताओं ने दिल्ली में संगठन नेताओं सहित केंद्रीय मंत्रियों से की

बालोद – भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत जैन, प्रदेश मंत्री राकेश यादव, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू,भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सौरभ लूनिया ने दिल्ली में नेताओं से मुलाकात की. इस दौरान उनसे संगठन सहित केंद्रीय योजनाओं के संबंध में चर्चा भी हुई. अपने दिल्ली दौरे पर गए भाजपा नेताओं ने केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, राजकुमार तेली सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की एवं छत्तीसगढ़ में केंद्र की योजनाओं के क्रियान्वयन संबंधी चर्चा की. चर्चा में छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं ने बताया कि केंद्र की योजनाओं का क्रियान्वयन छत्तीसगढ़ में निचले स्तर तक पहुंचाने में भूपेश बघेल की सरकार नाकाम है. नेताओं ने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण जैसी घटनाएं सरगुजा से लेकर बस्तर तक बहुत बढ़ गई है. जो हम सब के लिए चिंता का विषय है और छत्तीसगढ़ की सरकार इन सब मामलों में पूर्णत विफल है.

You cannot copy content of this page