DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

14580 शिक्षको के नियुक्ति आदेश पर आम आदमी पार्टी ने कहा हमारे अनशन का हुआ असर

लगातार आंदोलन करने व 14580 शिक्षको के नियुक्ति के लिए आवाज उठाना हुआ सफल- दीपक आरदे जिला अध्यक्ष

बालोद – दीपक आरदे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा की 14580 शिक्षको की नियुक्ति के लिए आम आदमी पार्टी बहुत दिनो से आवाज लगा रही है, आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने पिछले साल 27 दिन तक प्रदेश कार्यालय में आमरण अनशन किया. हर जिले में हम लोगो ने एक दिन का भूख हड़ताल किया और ज्ञापन दिया.हमने कोरोना काल में भी वर्चुअल प्रदर्शन किया व मीडिया के माध्यम से भी गुहार लगाई और आज हमारी मेहनत रोजगार के प्रति रंग लाई.आज हमें बहुत खुशी है कि हमारी मेहनत हमारी अशाओ का फल हमें मिला। ऐसे ही सारे रोजगार के दरवाजे खोले सरकार और हमारे प्रदेश के युवाओं को रोजगार प्रदान करे ऐसी आशा है हमारी। बालक सिंह साहू ने कहा मुख्यमंत्री को 14580 शिक्षकों के भर्ती हेतु आदेशित करने के लिए बहुत बहुत आभार व  धन्यवाद। आज तक कांग्रेस द्वारा कोई भी सराहनीय कार्य नही किया गया लेकिन आज शिक्षको की नियुक्ति के आदेश से हमारा मन बहुत प्रसन्न हुआ है, हम आशा रखेंगे कि मुख्यमंत्री और भी रोजगार के द्वार खोलेंगे, जो बेरोजगार हैं उनको भी बेरोजगारी भत्ता प्रदान करेंगे. अपने घोषणा पत्र में किए हुए हर वादे को पूर्ण करेंगे,ऐसी आशाएं हैं। इन्ही आशाओं के साथ छत्तीसगढ़ वासियों ने इनको चुना था,अब देखते है कि हमारी आशा को पूर्ण करती है कांग्रेस सरकार या हमारी आशाओ का गला घोंटती है।

You cannot copy content of this page