बालोद के कुर्मी भवन में महिला मोर्चा का प्रथम कार्यसमिति बैठक
बालोद।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला बालोद के प्रथम कार्यसमिति की बैठक प्रदेश नेतृत्व के आव्हान एवं भाजपा जिला बालोद कृष्णकांत पवार के मार्गदर्शन एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपा साहू के नेतृत्व में 29 जुलाई को बालोद नगर के दिल्ली वार कुर्मी भवन में आयोजित की गई है जहां भारतीय जनता पार्टी की महिला शक्ति मोर्चा की जिले भर की महिलाएं मिलकर यहां प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ रणनीति बनाएंगे। इस प्रथम कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष शालिनी राजपूत बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। जिसमें विशेष रूप से मार्गदर्शन के लिए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला प्रभारी पिंकी शिवराज शाह,सह प्रभारी साधना स्वराज,जिला अध्यक्ष भाजपा कृष्णकांत पवार ,भाजपा के प्रदेश मंत्री राकेश यादव ,महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल नायक उपस्थित रहेंगे।
इस बैठक में महिला मोर्चा के जिला से निवासरत प्रदेश पदाधिकारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य जिला पदाधिकारी जिला कार्यकारिणी सदस्य मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री शामिल अपेक्षित रहेंगे।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती दीपा साहू ने बताया कि प्रथम कार्यसमिति की बैठक में आने वाले दिनों में महिला मोर्चा के कार्यों को लेकर विशेष रूपरेखा बनाई जाएगी। जिसमें कैसे हम भाजपा के 15 साल की उपलब्धियों और वर्तमान सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचा सके और जिन महिलाओं की सुरक्षा संरक्षण का वादा कर यहां की सरकार सत्ता में आई है उन सब कमियों को हम जनता के समक्ष लाएं और महिला सशक्तीकरण की दिशा में कार्य करने विशेष रणनीति बनाई जाएगी।
