सोशल मीडिया के कारण सुसाइड- फेसबुक आईडी हैक कर किसी ने युवती की अश्लील फोटो अपलोड की, युवक ने खुद को बेगुनाह बता वाट्सएप में स्टेटस डाल की आत्महत्या



स्टेटस में लिखकर की आत्महत्या

दादु सिन्हा, धमतरी। धमतरी जिले में सोशल मीडिया के कारण सुसाइड का एक मामला छग में चर्चा का विषय बन गया है।आजकल फेसबुक आईडी हैक होने की घटना बहुत बढ़ गई है। ऐसा ही उक्त आत्महत्या करने वाले युवक की फेसबुक आईडी को भी किसी ने हैक कर दिया था। ऐसा मृतक युवक ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस में डाले सूचना में बताया है। और आईडी हैक होने के बाद किसी ने उसके आईडी से एक युवती की अश्लील फोटो अपलोड कर दी थी। जिस पर युवक ने खुद को बेगुनाह बता कर व्हाट्सएप में स्टेटस अपडेट करते हुए अपनी आईडी हैक होने के बारे में बताया और जहर पीकर जान दे दी। सोशल मीडिया का बढ़ता क्रेज और युवाओं में इसकी लत भी कई घटनाओं का कारण बन रही है। यह घटना आज के युवाओं के लिए एक सबक भी है। तो वही सोशल मीडिया के एक सुरक्षित उपयोग इस्तेमाल को लेकर भी सजग रहने की जरूरत है। मामला धमतरी क्षेत्र के मगरलोड के ग्राम बोरसी गाँव का है। यहां रहने वाले 22 साल के युवक ने फेसबुक आईडी हैक होने पर जहर पी लिया। इसकी पुलिस में शिकायत करने के बजाय उसने खुद की जान दे दी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मगरलोड के बोरसी गाँव के निवासी तेज प्रकाश भक्ता शराब दुकान में कर्मचारी था। जिसकी फेसबुक आईडी को किसी अनजान व्यक्ति ने हैक कर ली, और उसकी आईडी से किसी युवती को अश्लील पोस्ट भेज दिया। इस बात से तेजप्रकाश इतना ज्यादा व्यथित हो गया कि 21 जुलाई की सुबह साढ़े 4 बजे अपने घर मे जहर पी लिया। अस्पताल पहुचने से पहले मौत हो गई। तेजप्रकाश ने मरने से पहले अपने वाट्सअप स्टेटस में सुसाइड नोट भी डाला था। आज कल फेसबुक आईडी हैक होना एक आम सी बात हो गयी है। अगर ऐसा किसी के साथ होतो बिना घबराय इसकी सूचना पुलिस को सबसे पहले जरूर दे। बहरहाल इस मामले में मगरलोड पुलिस तफ्तीश में जुट गई है…।

युवक ने जहर पीने से पहले स्टेटस में यह लिखकर डाला था

फेसबुक पर फेक आईडी से एक लड़की का गलत पोस्ट किया गया था, उस पोस्ट को मैंने नहीं किया था, बट उन लोगों को लगता है कि, वो पोस्ट मैंने ही किया है,भले सबुत मेरे खिलाफ हो, बट वो पोस्ट मैने नहीं किया है,मैं ये नहीं चाहता कि मेरी फैमली वाले मेरे कारण परेशान हो, सबको लास्ट बार जय हिंद, मैं एक दिन जरूर आउंगा, दोस्तों साॅरी यारों साॅरी मेरे भाई, वो पोस्ट मैंने नहीं किया है,मुझे पता है, मेरे जाने के बाद मुझ पर ही ज्यादा शक होगा, बट ऐसा कुछ नहीं है, कुरूद भटटी में इतना टाइम नहीं रहता कि एफबी में पोस्ट करूं, साॅरी दोस्तों हो सके तो मुझे माफ कर देना… बाय….”

You cannot copy content of this page