DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

खरखरा नदी के पास शराब बेचते तीन गिरफ्तार, 39 पौवा शराब बरामद, बाइक भी जब्त, देवरी पुलिस की कार्रवाई, आरोपियों को जेल

बालोद। थाना देवरी पुलिस ने खरखरा नदी के पास तीन आरोपियों को शराब बेचते रंगे हाथ पकड़ा। उनके कब्जे से 39 पव्वा व एक बाइक कीमती 50000 बरामद किया गया है। तीनों आरोपियों को सोमवार को धारा 34(2) के तहत रिमांड पर जेल भी दाखिल किया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम खैरा से देवरी के मध्य खरखरा नदी किनारे कुछ लोग शराब बेंच रहे। घेराबंदी कर तीन आरोपी -अरविन्द साहू पिता नकुल साहू उम्र 22 वर्ष साकिन देवरी थाना देवरी जिला बालोद (छ.ग.), कुलेश्वर पटेल पिता बिसन पटेल उम्र 24 वर्ष साकिन संबलपुर, थाना डौण्डी लोहारा, जिला बालोद (छ.ग.), अनिल जैन पिता गौतम चंद जैन उम्र 21 वर्ष साकिन संबलपुर, थाना डौण्डी लोहारा, जिला बालोद (छ.ग.) को पकड़ा गया । जिनके कब्जे से 39 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 3120 रूपये, बिक्री का नगदी रकम 1080 रूपये, व मो.सा. बिना नंबर होण्डा साईन पुरानी इस्तेमाली कीमती करीब 50,000 रूपये बरामद हुआ। शराब खरीदने वाले लोग पुलिस को आते देखकर भाग गये।

You cannot copy content of this page