DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद के सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल की टॉपर बनी नरगिस

बालोद

स्वामी आत्मानंद सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बालोद में कक्षा पांचवी में ग्राम घुमका की रहने वाली नरगिस खान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्कूल में प्रथम आने पर शाला परिवार द्वारा छात्रा को सम्मानित किया गया। साथ ही उनके पिता फिरोज खान व माता नाज़नीन बानो को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी गई। तो वही नरगिस ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया। जिनके मार्गदर्शन में वह अच्छे से पढ़ाई कर रही है। कक्षा में प्रथम आने पर नरगिस अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गई है।

You cannot copy content of this page