DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पेट्रोल पंप में थाली ताली पिटेंगे कांग्रेसी, गुंडरदेही में होगा कल प्रदर्शन

गुंडरदेही। छ ग प्रदेश/जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई दिन मंगलवार को समय प्रातः 10.30 बजे पेट्रोल,डीजल,रसोई गैस,खाद्य तेल,दाल एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ स्थानीय पेट्रोल पंप मे थाली-ताली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा जिसमें प्रमुख रूप से संसदीय सचिव एवं छ ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता  कुंवर सिंह निषाद उपस्थित रहेंगे। ब्लाक अध्यक्ष भोज साहू ने गुंडरदेही ब्लाक कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी गण, युवा कांग्रेस, NSUI, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस,सेवादल,पिछड़ा वर्ग विभाग/आदिवासी कांग्रेस/अजा एवं समस्त विभाग/प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण, समस्त जोन एवं सेक्टर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण,सहकारिता, नगरीय निकाय के पार्षद, एल्डरमैन, त्रिस्तरीय पंचायतीराज के निर्वाचित जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों से अपील किया है कि राज्य सरकार द्वारा कोरोना महामारी हेतु जारी गाइड लाइन(सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क) का पालन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाये।     

You cannot copy content of this page