25 वर्षो से एक ही पद पर कार्य कर रहे शिक्षको को न पदोन्नति मिला, न क्रमोन्नति
बालोद– छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन बालोद के पदाधिकारियों ने बताया कि एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, वाजीद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, देवनाथ साहू, बसंत चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, डॉ कोमल वैष्णव, प्रदेश सचिव मनोज सनाढ्य, प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र पारीक के मार्गदर्शन में एसोसिएशन के प्रांतीय बैठक के अनुक्रम में प्रदेश भर के शिक्षको के हित मे जनघोषणा पत्र में शामिल क्रमोन्नति, पदोन्नति, वेतन विसंगति व पुरानी पेंशन बहाली हेतु एक वृहद, विस्तृत व प्रभावी रणनीति के तहत मुख्यमंत्री, मंत्री, मुख्यसचिव व अधिकारियों को शिक्षको के मांग – निराकरण कराने विभिन्न स्तर से चरणबद्ध मांगपत्र दिया जाएगा! जिसके तहत विधायक से माँग – 8 जुलाई से 11 जुलाई तक जिसमें विधानसभा के शिक्षक शामिल होंगे। राजधानी में माँग – 18 जुलाई से 20 जुलाई तक जिसमें मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री व अधिकारियों से मांग करेंगे जिसमें प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे।
संभाग में माँग – 27 जुलाई से 29 जुलाई तक, जिसमें संभाग प्रभारी के साथ समस्त स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे।
जिला में माँग – 5 अगस्त से 7 अगस्त तक,जिसमें जिला अध्यक्ष के साथ समस्त स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे।
ब्लॉक में माँग – 17 अगस्त से 20 अगस्त तक, जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष के साथ समस्त स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे। उसके पश्चात TWITTER अगस्त क्रांति जिसमें 8 अगस्त रविवार को ट्वीटर अगस्त क्रांति कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री जी को हजारो ट्वीट व रिट्वीट कर उनके सामने प्रदेश भर के शिक्षक सीधे मांग रखेंगे।
मांग – जिसे लेकर सौपेंगे ज्ञापन
क्रमोन्नति
25 वर्षो से एक ही पद पर कार्य कर रहे शिक्षको को एक बार भी क्रमोन्नति नही मिला।
जनघोषणा पत्र में क्रमोन्नति देने का उल्लेख है, जिसका तत्काल आदेश जारी किया जावे
जब निम्न से उच्च पद पर प्रथम नियुक्ति का लाभ तो क्रमोन्नति के लिए प्रथम नियुक्ति के आधार पर लाभ क्यो नही।
एक विभाग से दूसरे विभाग में संविलियन होने पर वित्त विभाग के आदेश के तहत प्रथम नियुक्ति से सेवा की गणना की जावे।
पदोन्नति
शिक्षकीय सेवा के आधार पर पदोन्नति दिया जावे
सेवा में कम से कम दो बार पदोन्नति देने का माननीय न्यायालय का आदेश है उसका क्रियान्वयन किया जावे।
वेतन विसंगति
सहायक शिक्षक संवर्ग के वेतन विसंगति को तत्काल दूर किया जावे
1996 के वेतन निर्धारण में हुए विसंगति को सुधार किया जावे
1 .86 गुणांक के आधार पर समतुल्य वेतन मान का निर्धारण भूतलक्षी प्रभाव से किया जावे।
पुरानी पेंशन
नवीन अंशदायी पेंशन योजना बाजार आधारित है जो शिक्षको के भविष्य के लिए हानिकारक है, NPS में अल्प पेंशन निर्धारण से बुढ़ापे में जीवन निर्वाह दूभर है अतः पुरानी पेंशन बहाल किया जावे।
छत्तीसगढ टीचर्स एसोसिएशन बालोद की ओर से एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिलीप साहू,प्रांतीय संगठन सचिव प्रदीप साहू,जिला संयोजक-बीरबल देशमुख ,रामकिशोर खरांशु,जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार शांडिल्य,वीरेंद्र देवांगन ,संतोष देवांगन,कामता प्रसाद साहू,जिला सचिव श्री नरेंद्र कुमार साहू,जिला कोषाध्यक्ष पवन कुमार कुम्भकार,जिला मीडिया प्रभारी रघुनंदन गंगबोईर,महासचिव बी एन योगी,शेषलाल साहू,नीलेश देशमुख,राजेश चंद्राकर,संजय ठाकुर ,महामंत्री ईश्वर लाल लेण्डिया,तुकाराम साहू,हल्लू राम सहारे,आनंद गहरवार ,लालमणि साहू,सहसचिव नितीन सोनबरसा,जगत राम साहू,तीरथ राम साहू,अरविंद सोनी,सच्चिदानंद शर्मा ,संगठन मंत्री सुरेश कुमार बंजारे,रिखी ध्रुव ,दुर्गेश कुमार साहू,अजीत ठाकुर ,संगठन सचिव तरूण कुमार टांडिया ,रोमन साहू,डुलू राम साहू,रामकुमार साव ,धर्मेन्द्र कुमार श्रवण,प्रचार सचिव युवराज गंधर्व ,धनसिंग कौमार्य,नरेंद्र कुमार रजक ,गमनेश्वर तारम,संयुक्त सचिव रामस्वरूप साहू,बालाराम निषाद ,महेंद्र कुमार देशमुख ,शरद यादव ,भरत कृपाल,प्रचार मंत्री ईश्वर बघेल ,रामसिंह ठाकुर ,धनराज साहू,चंद्र शेखर तिवारी,सोमन लाल नागवंशी,जिला सलाहकार केशुरिया सोनकर,रविंद्र बडतिया,जगेश्वर गुरूपंच,हेमलाल सहारे,बिहारी राम खरे,कांतु राम पटेल ,संजय शुक्ला,नंदकिशोर यादव,मिलन सिन्हा,हेमंत कुमार हिरवानी,नरेश नागवंशी,खेमलाल बंजारे, ब्लाक अध्यक्ष बालोद लेखराम साहू,डौंडी ब्लाक अध्यक्ष गजेंद्र रावटे,डौंडीलोहारा अध्यक्ष माधव साहू,गुंडरदेही अध्यक्ष राजेन्द्र देशमुख, गुरूर अध्यक्ष सूरज गोपाल गंगबेर,ललिता यादव प्रांतीय महिला प्रतिनिधि, नीता बघेल जिला प्रतिनिधि,बालोद जिला आई टी सेल प्रभारी शिवेंद्र बहादुर साहू, नरेन्द्र कुमार रजक, हरीश साहू,नरेंद्र साहू, अविनाश साहू,महेंद्र कुमार टांडिया, लेखराम साहू, पवन कुम्भकार,लक्ष्मीनारायण बंजारे, चंद्रशेखर तिवारी सहित महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारियों ने उक्त अभियान में जिले के सभी शिक्षक एल बी संवर्ग की सहभागिता की अपील की है!
