प्रतापपुर :- छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ की विकासखण्ड स्तरीय समस्याओं के निराकरण के लिए प्रतापपुर में जिला एवं प्रदेश स्तरीय संगठन पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में बैठक 2 जुलाई 2021को आहूत की गयी, जिसमें विकासखण्ड के शिक्षक साथियों के लंबित वेतन, अवकाश आधारित भुगतान एवं सेवा पुस्तिकाओं तथा अन्य दस्तावेज संधारण एवं स्वत्व निराकरण संबंधित समस्याएं, नव पदस्थ व्याख्याताओं के नियमितीकरण उपरांत लगाने वाले क्रमोन्नति के एरियर्स, पुराने शिक्षकों के तर्ज पर अर्जित अवकाश के भुगतान के संबंध मे प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारियों को अवगत कराने के विषय पर चर्चा हुयी। बैठक के समापन उपरांत शालेय शिक्षक संघ प्रतापपुर ने नवपदस्थ विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मुन्नु सिंह धुर्वे से सौजन्य मुलाकात एवं स्वागत कार्यक्रम में सम्मिलित होकर बैठक के चिन्हांकित विषयों पर चर्चा हुई । चर्चा के सभी बिंदुओं पर श्री धुर्वे द्वारा आगामी दिनों में सभी दस्तावेज के अवलोकन उपरांत यथाशीघ्र निराकरण हेतु प्रयास किये जाने की बात कही गयी तथा संघ को शैक्षणिक गुणवत्ता के दिशा मे सकारात्मक परिणाम हेतु प्रयास के साथ चलने की बात कही गयी। आज के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष यादवेन्द्र दुबे, प्रदेश संयुक्त सचिव भूपेश तिवारी, देवसाय सिंह टेकाम ब्लॉक अध्यक्ष प्रतापपुर,जिला सचिव गौतम शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष राकेश कुमार गौतम ,राकेश ओझा जिला उपाध्यक्ष, संतोष भारती जिला उपाध्यक्ष, मनीष राय जिला प्रवक्ता, पंकज त्रिपाठी प्रदेश प्रतिनिधि, आरूणा कौशिक जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, भगवान ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष रामानुजनगर, शरद गुप्ता,नीता निराला आदि उपस्थित रहे। जिला प्रवक्ता मनीष राय ने जानकारी दी कि शिक्षकों के समस्त देयकों के भुगतान हेतु जिला एवं राज्य स्तर पर छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ प्रयास करेगा।
शिक्षकों के विकासखण्ड स्तरीय समस्याओं के यथाशीघ्र निराकरण हेतु बैठक उपरांत नवपदस्थ बीईओ से मिला छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमण्डल
