DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ये है गमछा धारी युवा नेता की टोली- नपा अध्यक्ष शीबू सहित कांग्रेस जनों ने इन पदाधिकारियों को किया सम्मानित

बालोद/ दल्लीराजहरा

छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचन्द्र पाढ़ी व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े द्वारा विगत दिनों जारी बालोद जिला युवा कांग्रेस के कार्यकारिणी में दल्ली राजहरा नगर के सक्रिय युवा नेताओं को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।जारी अनुमोदित कार्यकारिणी सूची में डौंडी लोहारा विधानसभा अध्यक्ष हरीश साहू,प्रभारी जिला महासचिव परितोष हंसपाल, शहर अध्यक्ष पीएम सुहैल,जिला उपाध्यक्ष द्वय मनीष सेन,मोहम्मद यमन(सलमान),जिला महासचिव सुदामा शर्मा,डोमेन्द्र चुनारकर,जिला संयुक्त महासचिव राजू चौधरी,आदित्य चौधरी,आदिभ भगत,शुभम गुप्ता,जिला सचिव राहुल कड़पति, दीपक सिंह ,राकेश पिपरे को स्थान दिया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर एवं सभी कांग्रेस जनों,नगर पालिका के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में युवा कांग्रेस के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को कांग्रेस पार्टी का पारंपरिक गमछा पहना कर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष शीबू नायर एवं समस्त कांग्रेस जनों ने युवा कांग्रेस के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दिया एवं कांग्रेस संगठन के मजबूती के लिए निरंतर सक्रियता से कार्य करने हेतु आशीर्वाद प्रदान किया।आयोजित सम्मान समारोह में सेवादल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संतोष पांडेय ,एल्डरमैन प्रमोद तिवारी,जी. ईश्वर राव,पार्षद रोशन पटेल,चंद्रप्रकाश सिन्हा,स्वप्निल तिवारी,पूर्व नपा उपाध्यक्ष रवि जायसवाल, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार,भूतपूर्व सैनिक संघ के जिला अध्यक्ष राजकुमार साहू,रामु शर्मा,पप्पू पंजवानी,सी चंद्रहास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी गण मौजूद थे।

You cannot copy content of this page