DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

18 प्लस को मुफ्त वैक्सीन और 80 करोड़ लोगों तक गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ अब दीपावली तक करना केंद्र सरकार का संवेदनशील निर्णय- भाजपा


भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकंत पवार सहित भाजपा नेताओ ने किया केंद्र सरकार के निर्णय का स्वागत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किया साधुवाद

बालोद। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने केंद्र सरकार द्वारा 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को मुफ्त वैक्सीन के निर्णय को ऐतिहासिक निर्णय बताया हैं। उन्होंने कहा कि वैक्सीन को लेकर एक तरफ केंद्र सरकार ने पूरी संवेदनशीलता के साथ देश हित में लगातार निर्णय किए, संक्रमण के खतरे के आधार पर प्राथमिकता क्रम में कोरोना वारियर्स, फ्रंट लाइन वर्कर्स हेल्थ वर्कर्स को पहले सुरक्षित कर निर्भीक होकर नागरिकों के इलाज के लिए चिंता मुक्त किया। 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को प्राथमिकता में रखते हुए वैक्सीनेशन का व्यापक अभियान चलाया गया फिर 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग को भी प्राथमिकता में शामिल कर मुफ्त वैक्सीन लगवाने का काम प्रारम्भ हुआ परंतु राष्ट्रीय स्तर पर वैक्सीनेशन का काम सफलतापूर्वक निर्बाध रूप से चलता देख और जनता के धैर्य से अचंभित घृणित मानसिकता के कुछ लोगों ने सवाल उठना केंद्र सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार करना वैक्सीन को लेकर भ्रम फैलाने और राज्यों को अधिकार देने की बात कर वैक्सीनेशन अभियान में खलल डालने का प्रयास किया। केंद्र सरकार ने राज्यों को पर्याप्त अवसर दिया परंतु छत्तीसगढ़ राज्य जैसे उदाहरण हमारे सामने हैं किस प्रकार से 18 प्लस के वैक्सीनेशन में विफलता और राजनीति चरम पर रही। अपने जिम्मेदारियों से बचने छत्तीसगढ़ राज्य ने केंद्र सरकार पर झूठे आरोप मढ़ने का काम किया।
प्रदेश से जारी बयान मे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में तो वैक्सीन पर ही सवाल उठाए गये और हमारे महान वैज्ञानिकों का अपमान किया गया आज छत्तीसगढ़ में वैक्सीनेशन को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश हित में छत्तीसगढ़ जैसे प्रदेश के हित में सभी को मुफ्त वैक्सीन देने का निर्णय किया है, अब छत्तीसगढ़ सरकार को एक रुपया भी देने की आवश्यकता नहीं हैं। मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी राज्य सरकार की हैं छत्तीसगढ़ सरकार इसे लेकर बेहतर तैयारी करे और छत्तीसगढ़ की जनता तक केंद्र सरकार की मुफ्त वैक्सीन पहुंचाए। उन्होंने निर्णय के लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार माना और उन्हें साधुवाद दिया हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा की कोरोना महामारी के प्रारंभ से लेकर आज तक केंद्र सरकार ने लगातार अपने बेहतर प्रबंधन और देश के नागरिकों के हित में कोरोना के विरुद्ध लड़ाई को मजबूती से लड़ते हुए जो भी निर्णय किये हैं अपने आप में इस विपरीत परिस्तिथि में संवेदनशील व ऐतिहासिक निर्णय रहे हैं। वैक्सीन को लेकर भी तमाम परेशानियों भ्रम की राजनीति और राज्यों के मांग के बीच राज्यों की मांग पर ही उन्हें 25 प्रतिशत का
अधिकार देना और नागरिकों के हित में 21 जून से केंद्र द्वारा सभी को मुफ्त वैक्सीन देने का निर्णय प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी जी की संवेदनशीलता को दर्शाता हैं, मोदी जी का निर्णय दर्शाता हैं कि संकट की घड़ी में कैसे सभी राजनीतिक दलों से सामंजस्य बना कर और सभी राज्यो के साथ कंधे से कंधा मिला कर विपरीत परिस्तिथि में भी देश के लिए नागरिकों के हित के लिए कार्य किया जा सकता हैं। उन्होने गरीब कल्याण अन्न योजना को दीपावली तक बढ़ाये जाने का स्वागत किया और कहा कि इस निर्णय से 80 करोड़ नागरिकों तक सीधे लाभ पहुंचेगा और देश के नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी यह अपने आप में ऐतिहासिक संवेदनशील निर्णय है
भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को हो रहे आर्थिक दिक्कत का समाधान करते हुए 18 वर्ष से ऊपर सभी नागरिकों को टीकाकरण की संपूर्ण जिम्मेदारी, मुफ्त टीकाकरण उपलब्ध कराने व प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 80 करोड़ जरूरतमंद परिवारों को नवंबर माह तक निशुल्क राशन उपलब्ध कराने देश के लोकप्रिय संवेदनशील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हम सभी आभार व्यक्त करते हैं आभार व्यक्त करने वालों में सर्वश्री राकेश यादव प्रीतम साहू ,प्रमोद जैन ,किशोरी साहू ,लेख राम साहू,वीरेन्द्र साहू,राजेन्द्र राय, पवन साहू,देवलाल ठाकुर, यज्ञदत्त शर्मा,देवेन्द्र जायसवाल, सुदेश सिंह, नरेश यादू, संध्या भारद्वाज ,राकेश छोटू यादव, त्रिलोकि साहू,ठाकुर राम चंद्राकर,सुशीला साहू, शीतल नायक ,अनिता कुमेटी,शरद ठाकुर,जयेश ठाकुर,संजय दुबे,नरेश साहू,सुरेश निर्मलकर,प्रेम साहू,कौशल साहू,टिनेश्वर बघेल,गोविंद वाधवानी,रुपेश सिन्हा,मनीष झा,प्रणेश जैन,दुष्यंत सोनवानी ,आदित्य पिपरे,दिपा साहू ,मालति जोशी,तोमन साहू ,जितेंद्र साहू,विक्रम धृवे, काशीम कुरैशी, राजीव शर्मा लोकेश श्रीवास्तव दानवीर साहू एकांत पवार संजय साहू आदि ने बधाई दी

You cannot copy content of this page