DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

लॉकडाउन हटा नहीं कि लापरवाही शुरू, बिना मास्क लगाए सामान बेच रहे 7 दुकानदारों पर लोहारा तहसीलदार ने काटा चालान

डौंडीलोहारा। बालोद जिले में लॉकडाउन हट गया है। ऐसे में सभी दुकानें खुल गई है। पर लोग इस छूट का फायदा भी उठाना शुरू कर दिए हैं। दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है। तो खुद दुकानदार भी ध्यान नहीं दे रहे हैं ।बिना मास्क पहने सामान बेचा जा रहा है। तो भीड़ भी ईकट्ठा कर रहे हैं। ऐसे ही एक लापरवाही पर डौंडीलोहारा के तहसीलदार रामरतन दुबे व उनकी टीम ने संबलपुर के 7 दुकानों खासतौर से किराना दुकानों पर कार्रवाई की। आकस्मिक निरीक्षण कर छापा मारकर प्रति दुकान ₹500 के हिसाब से ₹3500 का चालान काटा गया। तहसीलदार ने दुकानदारों को नसीहत दी कि ऐसी लापरवाही दुबारा ना करें वरना दुकान सील करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

You cannot copy content of this page