DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कोविड -19 पोस्टर एवं कार्ड बनाओ प्रतियोगिता शुरू, मिलेगा आकर्षक नगद पुरस्कार एवं सर्टिफ़िकेट

बालोद।विगत डेढ़ वर्षों से कोरोना से हुए लाक्डाउन एवं नुक़सान से केवल यही सीख मिली कि केवल जानकारी एवं बचाव ही एकमात्र उपाय है।इसी बात की ध्यान रखते हुए हमारी आने वाली पीढ़ी को प्रोत्साहित करने हेतु अरिहन्त अकैडमी एवं महावीर कोविड केयर सेण्टर के संयुक्त तत्वाधान में पोस्टर एवं कार्ड बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गयी है। विजयी एवं आकर्षक पोस्टर कोविड अस्पताल एवं कोविड सेण्टर में लगाये जाएँगे । डॉ प्रदीप जैन. संयोजक महावीर कोविड केयर सेंटर, बालोद ने बतायाबच्चों के नये शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के कार्ड मरीज़ों को एवं कोरोना वर्रियर के कार्ड स्वास्थ्य कर्मचारियों एवं सफ़ाई व पुलिस कर्मियों को समर्पित किये जाएँगे, अतः अधिक से अधिक बच्चों को भाग लेने हेतु प्रेरित करें।यह प्रतियोगिता पूरे बालोद ज़िले के सभी स्कूल के बच्चों हेतु है। एंट्री जमा करने की अंतिम तारीख़ 25 मई है।आकर्षक नगद पुरस्कार एवं सभी प्रतिभागियों हेतु सर्टिफ़िकेट दिये जाएँगे।

You cannot copy content of this page