शहर से लेकर गांव तक पहुंची पुलिस व प्रशासन, फ्लैग मार्च के जरिए कर रहे लोगों को कोरोना व लाकडाउन के प्रति अलर्ट



बालोद – कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए इसकी रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु जिला बालोद में लागू लॉकडाउन के परिपेक्ष्य में लोगों से लॉकडाउन के नियमों का पालन करने एवं इस दौरान अपने घरों में ही रहने तथा अत्यावश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने, कोविड एप्रोप्रिएट बिहीयर जैसे- सोशल डिस्टेसिंग व उचित तरीके का मास्क लगाना इत्यादि की अपील करते हुए आज दिनांक 30.04.2021 को श्रीमान कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जनमेजय महोबे तथा श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में हमराह अधिकारियों व अन्य स्टॉफ के साथ बालोद शहर के विभिन्न मार्गों में फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान फ्लैग मार्च कन्ट्रोल रूम बालोद से प्रारंभ होकर मधु चौक, गंजपारा, जवाहरपारा, खाल्हेपारा, बुधवारी बाजार, पाण्डेपारा, संजयनगर होते हुए योगी चौक पहुंचकर सदर बाजार बालोद का पूरा भ्रमण कर मधु चौक, जयस्तंभ चौक होते हुए दुध गंगा से कुंदरूपारा इत्यादि जगहों पर भ्रमण कर आगे की फ्लैग मार्च हेतु राजहरा के लिए रवाना हुआ।

तत्पश्चात बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग में स्थित ग्राम जैसे-दानीटोला, गुजरा, कुसुमकसा इत्यादि ग्रामों में भ्रमण करते हुए दल्लीराजहरा शहर पहुंचकर फौब्बारा चौक, गुप्ता चौक, घोडा चौक, शहीद वीरनारायण चौक, शहीद अस्पताल से शहर के मुख्य मार्गों व रिहायशी इलाकों में भ्रमण कर चिखलाकसा होते हुए फ्लैग मार्च बालोद वापस पहुंची।
इसके पश्चात् पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद, श्री दिनेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में ग्रामीण इलाकों में लॉकडाउन नियमों के संबंध में लोगों को जागरूक कर नियमों का पालन करने की अपील करते हुए ग्राम पाररास, जुंगेरा, कोहंगाटोला, घुमका, जगन्नाथपुर, सांकरा, देवीनवागांव, लाटाबोड़, खपरी, बोरी, बिरेतरा, भेंगारी, पीपरछेड़ी, नेपानी, गोडरी, अमोरा, मुजगहन, करहीभदर, सांकरा, जमरूवा, जगतरा, पाकुरभाट, झलमला, सिवनी, हीरापुर इत्यादि ग्रामों में फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान विभिन्न ग्रामों के चौक, चौराहों व घरों के सामने उपस्थित व्यक्तियों से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु उन्हें घरों के अंदर ही रहने व बेवजह बाहर नहीं घुमने की हिदायत देकर समझाईश दी गयी।

    दिनांक 29.04.2021 को जिला बालोद में विश्वव्यापी कोरोना संक्रमण के मद्देनजर जिला बालोद में लागू लॉकडाउन नियमों को सुनिश्चित कराने बाबत् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डी.आर.पोर्ते के नेतृत्व में थाना बालोद, थाना गुरूर, थाना रनचिरई, थाना गुण्डरदेही अंतर्गत ग्रामों का भ्रमण किया गया। जिसमें ग्राम-हीरापुर, झलमला, सिवनी, पाकुरभाट, जगतरा, जमरूवा, सांकरा, बरही, कांडे, नागगांव, नकझर, हितेकसा, चुल्हापथरा, कन्हारपुरी, गुरूर शहर, ग्राम कोलिहामार, बोरतरा, भुलनबरी, धनेली, बोडरा, भोथली, डांडेसरा, जेवरतला, अरमरीकला, पीकरीपार, मोखा, रजोली, फुण्डा, बोरगहन, अचौद, खुटेरी, डोगितराई, जोरातराई, भाटागांव(आर), किलेपार, झोपरा, टवेरा, हीरू खपरी, मचौद, चैनगंज, गुण्डरदेही शहर, ग्राम बघमरा, खुटेरी (रन), रंेगाकठेरा लिमोरा, ईरागुडा, सिकोसा, पैरी, सांकरी, अरौद, लाटाबोड़, टेकापार, पडकीभाट, उमरादाह, चरोटा आदि ग्रामों में वज्र वाहन, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा फ्लैग मार्च कर लोगों केा घरों में ही रहकर लॉकडान के निर्देशों का पालन करने, मास्क लगाने व अत्यावश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने के दौरान कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर अपनाने हेतु हिदायत दिया गया। 
    फ्लैग मार्च में कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के हमराह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी दौलत राम पोर्ते, एसडीओपी श्री दिनेश कुमार सिन्हा, एसडीएम गुरूर श्री अमित श्रीवास्तव, एसडीएम गुण्डरदेही श्री भूपेन्द्र अग्रवाल, तहसीलदार गुण्डरदेही श्री अश्वन पुसाम, तहसीलदार गुरूर श्री परमेश्वर मंडावी, डीएसपी श्री प्रशांत पैकरा, डीएसपी श्री कमलजीत पाटले, डीएसपी सुश्री तनुप्रिया ठाकुर, यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री रामसत्तु सिन्हा, थाना बालोद पेट्रोलिंग में उनि शिशिर पाण्डेय, थाना प्रभारी गुरूर श्री अरूण नेताम, थाना प्रभारी गुण्डरदेही श्री रोहित मालेकर तथा तीनों थाना के पुलिस स्टॉफ उपस्थित थे।  

You cannot copy content of this page