बालोद/ गुंडरदेही। गुंडरदेही क्षेत्र के खलारी कोविड केयर सेंटर भी अपडेट किया जाएगा। यहां भी 10 ऑक्सीजन बेड की सुविधा दी जाएगी विधायक व संसदीय सचिव कुंवर निषाद के निरीक्षण के बाद यहां की व्यवस्था सुधारी जा रही है। आज यानी 26 अप्रैल से यहां आक्सीजन बेड की सुविधा मिलेगी। दरअसल में रविवार को खलारी कोविड केयर सेंटर का संयुक्त निरीक्षण संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही के विधायक कुंवरसिंह निषाद एवं कलेक्टर बालोद जन्मेजय महोबे द्वारा किया गया। कलेक्टर द्वारा तत्काल आक्सीजन कंस्ट्रेटर मशीन एवं सिलेंडर की व्यवस्था की गई है। जिससे कल तक 10 आक्सीजन बेड प्रारंभ हो जाएगा एवं ऐसे मरीजों के लिए,जिनका रिपोर्ट निगेटिव है या लंबित है,उनके लक्षणात्मक उपचार हेतु एक कमरा तैयार करने के निर्देश दिये गए। साथ ही अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की गई। विधायक द्वारा गुंडरदेही व्यापारी संघ के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा कर आवश्यक सहयोग देने की अपील की गई।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष सुचित्रा हेमंत साहू,एसडीएम भूपेंद्र अग्रवाल, बीएमओ श्रीमति रेणुका प्रसन्नो,बीपीएम प्रवीण नायक,ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के अध्यक्ष भोजराज साहू,संजय साहू,सलीम खान,रामसेवक निषाद,मो सलीम पार्षद,युगांत चंद्राकर,फैजबख़्स उपस्थित रहे।
