DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

25 अप्रैल तक 45 वर्ष से अधिक आयु के शतप्रतिशत व्यक्तियों को कोविड-19 टीकाकरण लक्ष्य दिया कलेक्टर ने अफसरों को

बालोद- कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने कहा कि आगामी 25 अप्रैल तक जिले के 45 वर्ष से अधिक आयु के शतप्रतिशत व्यक्तियों को कोविड-19 टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। टीकाकरण के लिए शासन से प्राप्त लक्ष्य हासिल करें। श्री महोबे संयुक्त जिला कार्यालय के एन.आई.सी. कक्ष में वीडियो कंाफ्रेंसिंग के माध्यम से विकासखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, नगरीय निकाय, जनपद पंचायत आदि विभागों के अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने नगरीय तथा ग्रामीण क्षेत्रों मेें अब तक हुए टीकाकरण की प्रगति की जानकारी ली। कलेक्टर ने अनुविभागीय दण्डाधिकारियों से कहा कि वे प्लानिंग कर शेष बचे शतप्रतिशत व्यक्तियों का टीकाकरण कराएॅ। जिस ग्राम में ज्यादा व्यक्ति टीकाकरण के लिए शेष हैं, वहाॅ टीकाकरण के लिए सत्र आयोजित करें। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानीन, स्वास्थ्य कर्मचारी, ग्राम पंचायत सचिव लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का उपयोग और टीकाकरण जरूरी है।           कलेक्टर ने कहा कि अन्य जिले या राज्य से आने वाले लोगों और प्रवासी श्रमिकों का रेल्वे स्टेशन तथा चेकपोस्ट में अनिवार्य रूप से कोरोना जाॅच किया जाए। प्रवासी श्रमिकों की पंचायतवार सूची संधारित किया जाए। बाहर से आने वाले श्रमिकों को क्वारेंटाइन सेंटर में रखा जाए। जाॅच उपरांत कोरोना संक्रमित पाए जाने पर नियमानुसार उन्हें होम आइसोलेशन या कोविड केयर सेंटर में रखा जाए। कलेक्टर ने दवाईयों की उपलब्धता की जानकारी ली और कहा कि जिन अस्पतालों में दवाईयों की जरूरत हो वहाॅ दवाईयाॅ उपलब्ध कराएॅ। उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन के मरीजों को तत्काल दवाईयाॅ उपलब्ध कराएॅ, उनका प्रतिदिन माॅनीटरिंग हो। गरीबी रेखा श्रेणी के होम आइसोलेशन के मरीजों को निःशुल्क पल्स आॅक्सीमीटर उपलब्ध कराएॅ तथा स्वस्थ होने के उपरांत उनसे वापस लें। उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन के मरीजों के घर पल्स आॅक्सीमीटर तथा थर्मामीटर होना जरूरी है। मरीजों को समय पर दवाईयाॅ उपलब्ध हो। कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का वाहन गाॅव-गाॅव में रूककर वहाॅ होम आइसोलेशन के मरीजों को मार्गदर्शन दें। उन्होंने कोविड-19 अस्पताल तथा कोविड केयर सेंटरों में पर्याप्त विद्युत व्यवस्था के निर्देश दिए। इस अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय के एन.आई.सी. कक्ष में कोविड-19 टीकाकरण के जिला नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक दीवान, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रेमलता चंदेल, श्री सुब्रत प्रधान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जे.पी.मेेश्राम सहित अन्य संबंधित अधिकारी और जनपद पंचायतों के स्वान कक्ष में एस.डी.एम., तहसीलदार, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, खण्ड चिकित्सा अधिकारी आदि मौजूद थे।

You cannot copy content of this page