DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

चिंता छोड़ो – होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों के सतत् निगरानी एवं आवश्यक सहयोग हेतु हेल्पलाईन नंबर जारी, जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का हेल्पलाईन नम्बर है – 9479090732, 9479090742, 9479090752

बालोद- जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन बालोद द्वारा होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों के सतत् निगरानी एवं आवश्यक सहयोग हेतु हेल्पलाईन नंबर जारी किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जे.पी.मेश्राम ने बताया कि 24ग्7 संचालित हेल्पलाईन नम्बरों से प्रतिदिन दो बार मरीजों को फोन कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी जैसे आॅक्सीजन स्तर, सर्दी या खांसी आना, बुखार की स्थिति तथा दवाओं के उपयोग आदि के संबंध में बताया जाएगा। इसके साथ ही मरीज उन नम्बरों पर संपर्क अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की चर्चा कर आवश्यक मदद भी प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कंट्रोल रूम हेल्पलाईन नम्बर – 9479090732, 9479090742, 9479090752 पर स्वास्थ्य संबंधी सलाह हेतु सम्पर्क किया जा सकता है।

गुण्डरदेही ब्लाॅक के कंट्रोल रूम का हेल्पलाईन नम्बर – 9424236816, 9424236817 है तथा स्वास्थ्य संबंधी सलाह हेतु डाॅ. सत्येन्द्र मारकण्डेय (7987851156) एवं डाॅ. चिराग साहू (7049239894) से सम्पर्क किया जा सकता है। डौण्डीलोहारा ब्लाॅक के कंट्रोल रूम का हेल्पलाईन नम्बर – 7389686646 है तथा स्वास्थ्य संबंधी सलाह हेतु डाॅ. दीप्ति साहू (9098788719) एवं डाॅ. प्रीतिका साहू (7415182794) से सम्पर्क किया जा सकता है। बालोद ब्लाॅक के कंट्रोल रूम का हेल्पलाईन नम्बर – 8820956141, 8602629151 है तथा स्वास्थ्य संबंधी सलाह हेतु डाॅ. आर.पी.दिल्लीवार (9589920742) एवं डाॅ. श्रद्धा नोन्हारे (9993647102) से सम्पर्क किया जा सकता है। गुरूर ब्लाॅक के कंट्रोल रूम का हेल्पलाईन नम्बर – 9329002566 है तथा स्वास्थ्य संबंधी सलाह हेतु डाॅ. करूण बाम्बेश्वर (8225824646) से सम्पर्क किया जा सकता है। डौण्डी ब्लाॅक के कंट्रोल रूम का हेल्पलाईन नम्बर – 7067812766 है तथा स्वास्थ्य संबंधी सलाह हेतु डाॅ.के.के. सिंघा (9617693458) एवं डाॅ. अनुराग रस्तोगी (9893239659) से सम्पर्क किया जा सकता है।

You cannot copy content of this page