आदिवासी पैकरा समाज अध्यक्ष ने की अपील – समाज वाले ना करें अभी शादियां, शादी से ज्यादा जिन्दगी जरूरी



बालोद/गुंडरदेही | आदिवासी कंवर पैंकरा समाज के अध्यक्ष व कमरौद निवासी केश कुमार ठाकुर ने सभी सामाजिक बंधुओं से अपील की है कि हमारे जिले में कोरोना ( कोविड 19 ) जैसे महामारी का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ते क्रम में है और इस वक्त हमारे समाज में शादी का कार्यक्रम भी है, अभी तक हमें देखने को मिला है कि ये संक्रमण भीड़ से या एक दूसरे से मिलने से ही संक्रमण फैल रहा है। आज हम लोगों को अपने परिवार के साथ व आपने समाज के साथ सुखमय जिंदगी जीना है तो हमें कुछ कुर्बानी करनी पड़ेगी उन्होंने आह्वान किया है कि सर्व प्रथम हमें अपने बेटा व बेटी का शादी कार्यक्रम पर रोक लगाना होगा। हमें एक दुसरे से दूरी बनाकर रखना होगा। अपने परिवार के प्रत्येक सदस्य को मास्क पहनाना होगा। सभी सामाजिक बंधू  अपने ग्रामीण क्षेत्र में सामाजिक मिटिंग कर इस फैसले पर गंभीरता पूर्वक विचार कर सकते हैं।

You cannot copy content of this page