DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रवासी मजदूरों का आना-जाना शुरू, चेक पोस्ट पर होगी निगरानी , बालोद कलेक्टर ने जारी किया ये आदेश?

बालोद- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने आदेश जारी कर कहा है कि लाॅकडाउन के चलते जिले में सीमावर्ती राज्यों से प्रवासी मजदूरों का आगमन प्रारंभ हो चुका है। जिसे देखते हुए जिले की सीमाओं को सील करने हेतु स्थापित चेक पोस्ट पर आने वाले प्रवासी मजदूरों का स्वास्थ्य जाॅच एवं आवश्यकता पड़ने पर कोरोना जांच करना अनिवार्य हो गया है। उक्त परिस्थिति के मद्देनजर इन प्रत्येक चेकपोस्ट पर तैनात पुलिस विभाग के दस्ते के साथ राजस्व विभाग से नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जो प्रवासी मजदूरों के आगमन पर जांच से लेकर होम आईसोलेशन तक की निगरानी एवं समन्वय करेंगे। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार खप्परवाड़ा चेकपोस्ट हेतु नोडल अधिकारी श्री कमल नारायण भुआर्य राजस्व निरीक्षक डंगनिया, रनचिरई चेकपोस्ट हेतु नोडल अधिकारी श्री शिव कुमार साहू राजस्व निरीक्षक भांठागांव आर, चिरचार चेकपोस्ट हेतु नोडल अधिकारी श्री लोमश जयसवाल राजस्व निरीक्षण मोंहदीपाट, रानीतराई रोड चेकपोस्ट हेतु नोडल अधिकारी श्री सुमीत देवांगन राजस्व निरीक्षक देवरी, मानपुर चैक चेकपोस्ट हेतु नोडल अधिकारी श्री संदीप कोसमा राजस्व निरीक्षक डौण्डी और पुरूर चेकपोस्ट हेतु नोडल अधिकारी श्री मनीष डेहरे राजस्व निरीक्षक गुरूर को नियुक्त किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने कहा है कि प्रत्येक चेक पोस्ट पर एक चिकित्सा दल स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी तैनात किया जाए, जो थर्मल स्कैनर कोरोना जांच किट के साथ ही मास्क सेनेटाईजर आदि से लैस हो। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

You cannot copy content of this page