DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आईसोलेशन केन्द्र से भागकर बुजुर्ग महिला ने की आत्महत्या….मचा हडकंप….कुछ घंटे पहले कोरोना से पति की हुई थी मौत….!

दादू सिन्हा, धमतरी
धमतरी जिले के ग्राम पंचायत गागरा के आईसोलेशन केन्द्र में भर्ती बुजुर्ग महिला की शव पास के ही तालाब में मिला है,बुजुर्ग महिला की शव मिलने से गांव में हडकंप मच गया है,घटना की जानकारी मिलने पर अर्जुनी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

बताया जा रहा है कि ग्राम गागरा निवासी चैतू ढीमर 90 वर्षीय और उसकी पत्नी बुधनतीन बाई 85 वर्ष की कोरोना रिपोर्ट कुछ दिनो पहले पाॅजिटिव आया था,जिसके बाद दोनो को गांव में बनाए गए आईसोलेशन सेंटर में भर्ती कराया गया था,जंहा 19 अप्रैल को पति चैतूराम की मौत हो गई,वही मंगलवार की सुबह पत्नी बुधनतीन बाई की शव आईसोलेशन सेंटर के पास के ही तालाब में मिला है,अर्जुनी पुलिस आशंका जता रहे है कि महिला हाथ पैर धोने के लिए तालाब गई होगी उसी दौरान फिसल कर तालाब में गिरने से उसकी मौत हुई होगी,फिलहाल मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

You cannot copy content of this page