DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने बालोद में आरटीपीसीआर लैब हेतु जताया आभार, सीटी स्कैन की सुविधा देने की भी मांग


बालोद
आईएमए के अध्यक्ष डॉ प्रदीप जैन एवं सचिव डॉ एवी महेश्वर ने बालोद में आरटीपीसीआर लैब की स्थापना के निर्णय हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, मंत्री अनिला भेड़िया, संसदीय सचिव कुंवरसिंग एवं विधायक संगीता सिन्हा का आभार व्यक्त किया है। विगत दिनो मीटिंग में चर्चा के दौरान ज़िलाधिश जन्मेजय महोबे ने भी इस लैब हेतु रुचि दिखाई थी,क्योंकि कोरोना की जंग अभी लम्बी है। इस लड़ाई में ऑक्सिजन एवं दवाइयों के साथ ही समय पर जाँच एवं परिणाम अतिआवश्यक है , जिससे समय पर आइसोलेशन एवं इलाज शुरू किया जा सकता है। साथ ही इस प्रस्ताव पर जल्द से जल्द अमल होना चाहिये, यह कार्य प्रक्रिया में न उलझे बल्कि कार्यरूप में परिणित हो। क्योंकि लैब शुरू करने में कम से कम 2 से 3 माह का समय लगता है।उन्होंने बालोद ज़िला अस्पताल में एक सीटी स्कैन मशीन की भी माँग की क्योंकि ज़िले में विभिन्न रोगों की जाँच हेतु एक सीटी स्कैन मशीन का होना आवश्यक है।

You cannot copy content of this page