DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

खुशखबरी- हो जाइए तैयार- क्योंकि सरकार ने कर दिया है ऐलान- 1 मई- 18 वर्ष+ सभी को टीका

नई दिल्ली(एएनआइ)/छग – देश में फैली कोरोना महामारी के बीच केंद्र सरकार कोरोना टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू करने जा रही है। सरकार के अनुसार एक मई से टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू होगा। इसमें 18 वर्ष से ऊपर सभी आयु के लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। डॉक्टरों के साथ आज हुई बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि पिछले एक साल से सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि देश में ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की डोज दी जाए। इसलिए सरकार यह ऐलान कर रही है कि अब 18 साल से ऊपर सभी लोगों को एक मई से कोरोना का टीका लगाया जाए। बता दें कि देश में कोरोना का टीकाकरण 16 जनवरी से शुरू किया गया था। अब तक देश में कुल बारह करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। अब तक सरकार ने केवल फ्रंटलाइन श्रमिकों और 45 से ऊपर के लोगों के लिए टीकाकरण की अनुमति दी थी।डॉक्टरों के साथ आज हुई बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए एक साल से कड़ी मेहनत कर रही है कि देश के लोग अधिक से अधिक संख्या में  कम से कम समय में वैक्सीन प्राप्त कर सकें।

इधर छग की ये स्थिति

 छत्तीसगढ़ कोविड 19 वैक्सीनेशन में पूरे देश में सातवंे स्थान पर है। राज्य में कुल जनसंख्या के 15.17 प्रतिशत लोगों केा मतलब 44 लाख 49 हजार से अधिक को वैक्सीन का पहला डोज दिया जा चुका है। राष्ट्रीय औसत 7.79 प्रतिशत है। केन्द्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप, अंडमान निकोबार, लदाख के साथ राज्यों में सिक्किम,त्रिपुरा,हिमाचल प्रदेश केवल छत्तीसगढ़ से आगे हैं। कल 18 अप्रैल तक की स्थिति में यहां 45 वर्ष से अधिक उम्र के लगभग 66 प्रतिशत लोगों को पहली डोज लग चुकी है। इसके अलावा 88 प्रतिशत हेल्थ केयर वर्कर, 91 प्रतिशत फ्रंट लाइन वर्कर को भी वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है।

You cannot copy content of this page