DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रजही डैम व दुर्गा मंदिर का ड्रोन वीडियो आया सामने, दल्ली के तुषार ने की है शूटिंग, नवरात्रि के मोहक गाने पर हुई है शूटिंग, पढ़िए खबर, देखिए वीडियो

देखिये वीडियो

दल्लीराजहरा। इन दिनों सोशल मीडिया पर दल्ली राजहरा क्षेत्र के रजही डैम का ड्रोन वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यूट्यूब पर भी इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। दरअसल में पहली बार इस रजही डैम की ड्रोन से शूटिंग की गई है। शूटिंग दल्ली राजहरा के तुषार ने की है। बता दें कि रजही डैम व आसपास का इलाका प्राकृतिक सौंदर्य से भरा हुआ है। पहाड़ियों व डैम के किनारे दुर्गा मंदिर है। जिसे कुसुमकसा के जैन परिवार ने अपने पिता की याद में बनवाया है ।

यह बालोद जिले में उभरता पिकनिक स्पॉट भी है।

आसपास के लोग इस जगह के बारे में पहले से जानते हैं जो यहां पिकनिक मनाने के लिए जाते रहते हैं। पर जब से यहां दुर्गा मंदिर का निर्माण हुआ है पिछले दो-तीन सालों में यहां पर्यटकों की भीड़ भी बढ़ने लगी है। हालांकि वर्तमान में यहां आसपास के लोग ही देवी दर्शन के लिए पहुंचते हैं क्योंकि नवरात्रि का दौर चल रहा है। जो ड्रोन वीडियो सामने आया है, उसमें भी नवरात्रि के मोहक गाने पर शूटिंग की गई है। आसपास हरी-भरी वादियां, पहाड़ी और डैम का पानी लोगों को आकर्षित करता ही है तो वही भव्य दुर्गा मंदिर से आस्था भी लोगों की जाग उठती है।

DailyBalodNews के लिए ड्रोन कैमरे की तस्वीरें साभार -विकास, दल्लीराजहरा

यूट्यूब में ऐसे देखे वीडियो

तुषार ने बताया कि इस ड्रोन की शुटिंग में वे पहले से काम कर रहे थे। जो कि पिछले साल ही पूरा हुआ है और उसके बाद ही इन्होने उस वीडियो को YouTube पर डाला है।उनके चैनल का नाम CS Films & Production है। बहुत ही कम समय में ये वीडियो बहुत ही फ़ेमस भी हुआ और देखने वाले सभी लोग काफी पसंद कर रहे ड्रोन कैमरे से इस जगह का नजारा और भी अद्भुत नजर आ रहा है।

You cannot copy content of this page