DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्मृति शेष – टेकापार के पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष मनोहर यादव नहीं रहें

बालोद – बालोद ब्लॉक के ग्राम टेकापार के प्रतिष्ठित नागरिक 61 वर्षीय मनोहर यादव का शनिवार को स्वर्गारोहण हो गया। उनका अंतिम संस्कार गाँव के मुक्ति धाम में किया गया। उनके निधन से परिजनों, समाज के लोगों एवं ग्राम वासियों में शोक व्याप्त है। वे एक समाजसेवी थे। ग्राम विकास समिति टेकापार के अनेक वर्षों तक अध्यक्ष भी रहे। उनके निधन से ग्राम एवं समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। वे सतीश यादव (बीएसफ जम्मू) और सत्य प्रकाश यादव( ट्रैफिक पुलिस बालोद) के पिता व पूर्व सरपंच इन्द्राणी यादव के पति थे। ठेठवार समाज के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कहा ग्राम विकास के लिए किए गये उनके प्रयास हमेशा यादगार रहेंगे.

You cannot copy content of this page