DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गर्व है हमें इस बेटी पर भी – देश की सुरक्षा के लिए चयनित हुई देवार समाज की बेटी- “अंजली”, पढ़िए बालोद जिले की इस अभावग्रस्त परिवार में जन्मी बेटी की मंजिल छूती कहानी

बालोद/डौंडी –  जिस देवार समाज के लोगों में आज भी शिक्षा का अभाव दिखता हैं उस देवार समाज की बेटी कु.अंजली नेताम, पिता- श्री दिलीप नेताम ग्राम भण्डारी पारा डौंडी जिला बालोद (छ.ग)का कर्मचारी चयन आयोग (ssc)के द्वारा सीमा सशस्त्र बल (SSB) में चयन हुआ है जो प्रशिक्षण के लिए असम राज्य जिला-तेजपुर देवेंद्र नगर के लिए रविवार को रवाना हुई। आज इस बेटी के चयन पर देवार समाज में ख़ुशी का माहौल है क्योंकि यह ऐसा समाज है जो अभावग्रस्त जिन्दगी के लिए जाना जाता है लेकिन आज ऐसे परिवार की बेटी देश सेवा के लिए चयनित होकर एक नई मंजिल तक जा रही है.

स्टेट लेवल की फुटबॉल खिलाड़ी रह चुकी हैं कु. अंजली

आपको इस बार पर भी गर्व होगा कि अंजली शुरू से खेलों में अग्रणी रही है और वह अंडर 19 के फुटबॉल टीम छतीसगढ़ से सेंटर फारवर्ड खिलाड़ी के रूप में खेल चुकी है।

देश सेवा में जाने का था अंजली का बचपन से सपना

अजंली शुरू से ही देश की सेवा करने सेना में जाना चाहती थी जिसके तैयारी के लिए वह दौड़-भाग करती थी और प्रथम प्रयास में ही उसका चयन सीमा सशस्त्र बल(SSB)असम के लिए हो गया। इसके बाद घर परिवार वालों ने बेटी के बारे में चिंता करते हुए नौकरी में इतनी दूर भेजने मना करने पर भी अजंली ने देश सेवा को ही प्राथमिकता देने का निर्णय कर लिया। बेटी के दृढ़ निश्चय जस्बा और हौसले को देखकर माता-पिता और  परिवार वालों ने भी हार मान लिया और उसका साथ दिया। माता-पिता और परिवार के लोगो ने अंजली का आरती कर ,गुलाल व हार पहनाकर बेटी को देश सेवा के लिए रवाना किया।

समाज और गांव के लोगों ने बढ़ाया हौसला

अंजली के चयन होने पर देवार समाज के अध्यक्ष सुखचैन मण्डलोई ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे समाज के लिए गौरव और दुसरों के लिए प्रेरणा बताया। हिम्मत सिंह मण्डलोई, ए.आर.मण्डलोई, सालिक नेताम, पूरन नेताम, गौतम नेताम, राजकुमार नेताम,मंगलू मंडावी, परस नेताम, बलराम मंडावी, रोहित नेताम, मोहित मंडावी, संदीप नेताम के साथ परिवार व समाज के लोगो ने देश सेवा के लिए माता-पिता व समाज के साथ ग्राम, जिला व राज्य का नाम रोशन करने हेतु अंजली को शुभकामनाएं आशीर्वाद प्रेषित किया।

You cannot copy content of this page