DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रायपुर के कोविड अस्पताल में लगी आग, एक जिंदा जला तो तीन की दम घुटने से मौत, सीएम ने कहा पीड़ित परिवार को देंगे 4- 4 लाख सहायता राशि

रायपुर। रायपुर के पचपेड़ी नाका इलाके में राजधानी नाम के कोविड अस्पताल में शनिवार शाम करीब 5 बजे आग लग गई। घटना में अभी तक 4 मरीजों की मौत की पुष्टि हो गई है।राजधानी रायपुर के टिकरापारा स्थित एक निजी अस्पताल में आज लगी। आग से 4 लोगों की मृत होने की सूचना मिली है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यजनक बताया है । उन्होंने शोक संतप्त परिवार के परिजनों के प्रति अपनी  गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है । मुख्यमंत्री ने इस हादसे में मृत सभी 4 लोगों के परिजनों को 4- 4 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा भी की है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय यादव घटनास्थल पर पहुंच गए हैं,  वे यहां सहायता और मदद की कार्यों का व्यक्तिगत रूप से अवलोकन कर रहे हैं। इस दुर्घटना में एक मरीज की मृत्यु आग से जलने से हुई है तथा 3 की मृत्यु दम घुटने से हुई है। बताया जाता है कि आग की वजह से अस्पताल के सभी कमरों में धुआं भर गया। पहले से ही सांस की तकलीफ झेल रहे मरीजों का दम घुटने लगा। हड़बड़ाकर उनके घर वालों ने हॉस्पिटल में लगे कांच को तोड़कर धुआं बाहर निकलने की जगह बनाई। फायर फाइटर्स भी मौके पर पहुंच गए। कुछ मरीजों को निकालकर एंबुलेंस के जरिए दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। इस बड़े हादसे के दौरान अस्पताल में करीब 50 मरीज भर्ती थे।

You cannot copy content of this page