बालोद जिले के इन 84 स्थानों में 17 अप्रैल को कोविड टीकाकरण सत्र आयोजित, देखिये ब्लॉकवार जानकारी, अब तक 76% हो चुका टीकाकरण



बालोद कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के तहत् जिला बालोद में 17 अप्रैल 2021 को 84 स्थलों में 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी नागरिकों का कोविड टीकाकरण किया जावेगा। जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. एस.के.सोनी ने बताया कि

विकासखण्ड बालोद अन्तर्गत टाउन हाल दल्ली रोड बालोद, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र करहीभदर, पीपरछेड़ी, लाटाबोड़, ज.सांकरा व हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर परसदा, जमरूवा, पोण्डी, भोथली, हर्राठेमा, निपानी, बरही, तरौद, कोहंगाटोला, बघमरा, बेलमाण्ड, दरबारी नवागांव, बालमंदिर स्कूल बालोद।

 विकासखण्ड डौण्डी में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डौण्डी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिखलाकसा, घोटिया, सुरडोंगर, आमाडुला, उपस्वास्थ्य केन्द्र गुजरा, कुसुमकसा, नर्राटोला, मिर्रीटोला, साल्हे, बीएसपी अस्पताल दल्लीराजहरा व शहीद अस्पताल दल्लीराजहरा।

विकासखण्ड डौण्डीलोहारा में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डौण्डीलोहारा, देवरी बंगला, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुरेगांव, अरजपुरी, मंगचुआ, दुबचेरा, नाहंदा, संजारी, पिनकापार, भंवरमरा तथा हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर खेरथाबाजार, घीना व रानीतराई रोड में सत्र आयोजित किया जाएगा।

विकासखण्ड गुण्डरदेही में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुण्डरदेही, अर्जुन्दा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुरदी, सांकरी, माहुद बी, बेलोदी, रनचिरई, कलंगपुर, गुरेदा, भरदाकला, खुरसुनी, उप स्वास्थ्य केन्द्र कचांदुर, सिकोसा, पैरी, चंदनबिरही, तवेरा, गब्दी, देवरी द, कोटगांव, डुण्डेरा, मटिया, भाठागांव, जोरातराई, रजोली, खप्परवाड़ा, गोरकापार व सकरौद।

विकासखण्ड गुरूर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरूर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पुरूर, पलारी, बोड़रा, अरमरीकला तथा हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर पेण्डरवानी, हितेकसा, कर्रेझर, सोरर, अरकार, बासीन व दर्रा में कोविड टीकाकरण सत्र आयोजित किया जाएगा।

फैक्ट फाइल

45 वर्ष से अधिक उम्र के एक लाख 72 हजार 26 व्यक्तियों को टीका लगाने का है लक्ष्य

अब तक एक लाख 30 हजार 825 व्यक्तियों का हो चुका टीकाकरण लक्ष्य का 76.05 प्रतिशत हो चुका पूरा

You cannot copy content of this page