DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मौसम का बदलता मिजाज- पढ़िये अब क्या होगा हाल- गिर सकती है बिजली!

बालोद/रायपुर –  एक चक्रीय चक्रवाती घेरा विदर्भ के ऊपर 3.1 किलोमीटर से 5.1 किलोमीटर के बीच स्थित है। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी निम्न वातावरण में स्तर पर आ रही है। मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा ने बताया इसके प्रभाव से प्रदेश में 16 अप्रैल को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

शेडेड क्षेत्र के उत्तरी भाग में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश के दक्षिण भाग में भौगोलिक  कारणों से गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

You cannot copy content of this page