DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बिना मास्क के दुकानदारी, लोहारा में दुकानदारों पर पड़ी भारी,3000 का कटा चालान

डौंडीलोहारा। कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन करना व बिना मास्क पहने दुकानदारी करना आज डौंडीलोहारा में दुकानदारों को महंगा पड़ गया और प्रशासन की टीम ने दबिश देकर वहां पर चालान काट दिया। तहसीलदार रामरतन दुबे ने बताया कि बिना मास्क पहने तीन दुकानदारो पर 3000 रुपये की चालानी कार्यवाही सोमवार को की गई। इसके पूर्व भी राजस्व विभाग की टीम द्वारा लापरवाही बरतने वाले व्यापारियो पर हजारो रुपये की चालानी कार्यवाही विगत दिनों की जा चूकी है।

डौंडीलोहारा में मुख्य मार्ग,सम्बलपुर,देवरी के बाद आज साप्ताहिक बाजार के दिन ,नायब तहसीलदार राज श्री पांडेय,रेवेन्यू इंस्पेक्टर गुलाब चंद मरकाम,पटवारी पिस्दा, हेमलाल ठाकुर व अन्य की टीम ने उक्त चालानी कार्यवाही की।मास्क नही लगाने व सोशल डिस्टेंसिग का पालन नही करने वालो से स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी एस डी एम ऋषिकेश तिवारी,तहसीलदार रामरतन दुबे,नायब तहसीलदार राज श्री पांडे, थाना प्रभारी मनीष शर्मा,जनपद सी ई ओ दीपक ठाकुर व अन्य लगातार कोविड गाइड लाइन का पालन करने अपील कर जागरूक कर रहे है।इसके बावजूद कई स्थानो पर लापरवाही देखने को मिल रही है।

You cannot copy content of this page