DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एनपीएस कर्मचारियों के मृत्यु पर परिगणित परिवार पेंशन का है प्रावधान.. छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (पेंशन) नियम 1976 के नियम 44 के अंतर्गत मिलेगा लाभ…छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने प्रमुख सचिव व संचालक से किया त्वरित लाभ की मांग

बालोद-छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन बालोद के जिलाध्यक्ष दिलीप साहू ने बताया कि एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा सहित एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ शासन वित्त एवं योजना विभाग मंत्रालय रायपुर के आदेश क्रमांक 201/सी–25568/वित्त/नियम/चार /9 दिनांक 28 जुलाई 2009 के तहत एनपीएस कर्मचारियों के मृत्यु/अपंगता पर अतिरिक्त हित लाभ का जारी आदेश व छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (पेंशन) नियम 1976 के नियम 44 के प्रावधान का हवाला देते हुए एनपीएस कर्मचारियों के मृत्यु पर परिगणित परिवार पेंशन के निर्धारण हेतु समस्त वेतन आहरण अधिकारियों से मांग किया है कि तत्सम्बन्ध में तत्काल प्रकरण पर कार्यवाही किया जावे।

ज्ञात हो कि केंद्र सरकार के निर्णय के परिपेक्ष्य में राज्य शासन द्वारा सेवा काल मे मृत्यु अथवा अपंगता / असमर्थता के कारण शासकीय सेवा से पृथक्करण के प्रकरणों में पेंशनरी लाभ देने का आदेश किया गया है।

प्रदेश में ऐसे सैकड़ो प्रकरण है जिन्हें यह लाभ मिलेगा! पदाधिकारियों ने कहा कि एनपीएस कर्मचारियो के परिजन परिवार पेंशन लेने उक्त आदेश के साथ सक्षम अधिकारियो से आवेदन करें! इधर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव व संचालक से उक्त नियम के अनुसार परिजनों को त्वरित लाभ देने की मांग एसोसिएशन ने की है।
छत्तीसगढ टीचर्स एसोसिएशन बालोद की ओर से एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिलीप साहू,प्रांतीय संगठन सचिव प्रदीप साहू,जिला संयोजक-बीरबल देशमुख ,रामकिशोर खरांशु,जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार शांडिल्य,वीरेंद्र देवांगन ,संतोष देवांगन,कामता प्रसाद साहू,मोहन लाल तारम,जिला सचिव श्री नरेंद्र कुमार साहू,जिला कोषाध्यक्ष पवन कुमार कुम्भकार,जिला मीडिया प्रभारी रघुनंदन गंगबोईर,महासचिव बी एन योगी,शेषलाल साहू,नीलेश देशमुख,राजेश चंद्राकर,संजय ठाकुर ,महामंत्री ईश्वर लाल लेण्डिया,तुकाराम साहू,हल्लू राम सहारे,आनंद गहरवार ,लालमणि साहू,सहसचिव नितीन सोनबरसा,जगत राम साहू,तीरथ राम साहू,अरविंद सोनी,सच्चिदानंद शर्मा ,संगठन मंत्री सुरेश कुमार बंजारे,रिखी ध्रुव ,दुर्गेश कुमार साहू,कुंदन बघेल,अजीत ठाकुर ,संगठन सचिव तरूण कुमार टांडिया ,रोमन साहू,डुलू राम साहू,रामकुमार साव ,धर्मेन्द्र कुमार श्रवण,प्रचार सचिव युवराज गंधर्व ,धनसिंग कौमार्य,नरेंद्र कुमार रजक ,गमनेश्वर तारम,संयुक्त सचिव रामस्वरूप साहू,बालाराम निषाद ,महेंद्र कुमार देशमुख ,शरद यादव ,भरत कृपाल,प्रचार मंत्री ईश्वर बघेल ,रामसिंह ठाकुर ,धनराज साहू,चंद्र शेखर तिवारी,सोमन लाल नागवंशी,जिला सलाहकार केशुरिया सोनकर,रविंद्र बडतिया,जगेश्वर गुरूपंच,हेमलाल सहारे,बिहारी राम खरे,कांतु राम पटेल ,संजय शुक्ला,नंदकिशोर यादव,मिलन सिन्हा,हेमंत कुमार हिरवानी,नरेश नागवंशी,ब्लाक अध्यक्ष बालोद लेखराम साहू,डौंडी ब्लाक अध्यक्ष गजेंद्र रावटे,डौंडीलोहारा अध्यक्ष माधव साहू,गुंडरदेही अध्यक्ष राजेन्द्र देशमुख, गुरूर अध्यक्ष सूरज गोपाल गंगबेर,ललिता यादव प्रांतीय महिला प्रतिनिधि, नीता बघेल जिला प्रतिनिधि सहित महिला मोर्चा के सभी प्रतिनिधियों ने शीघ्र कार्यवाही कर लाभ देने की मांग की है ।

You cannot copy content of this page