DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

7000 यूनिट रक्तदान का मानवीय संकल्प : डीबी ग्रुप रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा सम्मानित

बालोद, 11 मई 2026।
समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डीबी ग्रुप को रेड क्रॉस सोसाइटी जिला बालोद द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन बालाजी रिसॉर्ट, बालोद में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेड क्रॉस सोसाइटी के राज्य चेयरमैन श्री तोमन साहू रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. प्रदीप जैन ने की।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारिणी चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री कमलेश सोनी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

डीबी ग्रुप द्वारा विगत 11 वर्षों में 7000 से अधिक यूनिट रक्तदान कर समाज सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया है। समूह द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान एवं आपदा राहत कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाई जाती रही है।

अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्री तोमन साहू ने कहा कि —
“डीबी ग्रुप का कार्य युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। 7000 यूनिट रक्तदान का अर्थ है हजारों जिंदगियों को बचाना।”

वहीं जिला अध्यक्ष डॉ. प्रदीप जैन ने डीबी ग्रुप के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा डीबी ग्रुप के प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page