DARSHAN BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जमरुवा का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट

कक्षा 8वीं में अभिषेक साहू ने 95.67% अंक के साथ किया टॉप

करहीभदर। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जमरुवा का वर्ष 2026 का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न कक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया।

कक्षा 8वीं में अभिषेक साहू ने 95.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि हेमा साहू ने 89.67 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इसी तरह कक्षा 7वीं में तेजल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं लेसिका द्वितीय स्थान पर रही। कक्षा 6वीं में डेनिम ने प्रथम एवं मानवी ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

विद्यालय के प्रधानपाठक एच.एल. सिन्हा ने परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

करहीभदर से दीपक मसीह की रिपोर्ट

You cannot copy content of this page