DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बुढादेव मंदिर प्रांगण चौरेल में गोंड समाज की वार्षिक बैठक सम्पन्न

वार्षिक आय-व्यय प्रस्तुत, सह सचिव पद पर चेमन नेताम का चयन

कुरदी/बालोद। छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा परिक्षेत्र रेहची की वार्षिक बैठक बुढादेव मंदिर प्रांगण चौरेल में आयोजित की गई। बैठक में समाज के पदाधिकारियों एवं 23 गांवों के ग्राम प्रमुखों की उपस्थिति में वार्षिक आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया तथा समाज के विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक के दौरान परिक्षेत्र में रिक्त पड़े सह सचिव पद पर समाज के उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से चेमन नेताम, ग्राम कान्दुल का चयन किया गया। चयन के बाद समाजजनों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा जताई।

बैठक में समाज की एकता, संस्कृति संरक्षण, युवा सहभागिता एवं सामाजिक गतिविधियों को और मजबूत करने पर चर्चा की गई। समाज के वरिष्ठजनों ने नई पीढ़ी को समाज की परंपराओं एवं रीति-रिवाजों से जोड़ने पर जोर दिया।

बैठक में परिक्षेत्र अध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंद्दाम (ग्राम परना), उपाध्यक्ष प्रीतम कुमार पोटा (ग्राम कुरदी), सचिव हेमंत कुमार तारम (ग्राम खपरी), कोषाध्यक्ष इलाराम मंडावी (ग्राम कुरदी), उपाध्यक्ष श्रीमती नंदनी नेताम (ग्राम परसतराई), युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष छबिलाल कोर्राम (ग्राम डुण्डेरा), उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार नागवंशी (ग्राम सनौद), सचिव चुडामणी कतलम (ग्राम चिचलगोंदी), मीडिया प्रभारी नोकेश कोर्राम ‘नवीन’ (ग्राम खपरी), मुख्य मार्गदर्शक मन्नूलाल कुंजाम (ग्राम रेहची), समाज सेवक हरिराम मंडावी (ग्राम रेहची), कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष कुंजलाल मंडावी (ग्राम कोटगांव), महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष गायत्री नेताम (ग्राम परसतराई), उपाध्यक्ष राजेश्वरी पोटा (ग्राम कुरदी), सलाहकार सेवाराम नेताम (ग्राम खपरी), लक्ष्मीनारायण कुंजाम (ग्राम चन्दनबिरही), हरिराम सलाम (ग्राम चौरेल), संरक्षक बल्दुराम कतलम (ग्राम परना), मोहन कोर्राम (ग्राम रेहची), बहुर सिंह नेताम सहित 23 गांवों के ग्राम प्रमुख एवं समाजजन उपस्थित रहे।

बैठक में समाज के वरिष्ठजनों एवं ग्रामीण प्रतिनिधियों ने समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

कुरदी से छवि लाल कोर्राम की रिपोर्ट

You cannot copy content of this page