DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दिल्लीवार कुर्मी समाज अधिवेशन का समापन आज, शनिवार के स्थगित सभी कार्यक्रम होंगे आयोजित

बालोद। तीन दिवसीय दिल्लीवार कुर्मी समाज के वार्षिक अधिवेशन का समापन आज रविवार को देवरी ख में होगा। द्वितीय दिवस में प्राकृतिक आपदा के कारण बाधित हुए सभी सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आज निर्धारित समयानुसार आयोजित किए जाएंगे। रात्रि में रंग झरोखा की विशेष प्रस्तुति भी होगी।

समाज के वार्षिक अधिवेशन के दौरान आई प्राकृतिक आपदा को देखते हुए केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की आवश्यक बैठक अधिवेशन स्थल देवरी ख में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 7 फरवरी को प्रस्तावित सभी सामाजिक कार्यक्रमों को स्थगित कर 8 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज प्रातः 8:00 बजे समाज के पुरोधाओं का माल्यार्पण किया जाएगा। इसके पश्चात 9:00 बजे महिला समिति का कार्यक्रम तथा 10:00 बजे खुला अधिवेशन प्रारंभ होगा। दोपहर 12:00 बजे युवा समिति द्वारा युवा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें 10वीं, 12वीं, नीट, सीए, यूपीएससी, पीएचडी तथा कला-साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान युवाओं को सम्मानित किया जाएगा।

दोपहर 1:00 बजे भोजन अवकाश के बाद 2:00 बजे खुले अधिवेशन में प्राप्त सुझावों पर चर्चा कर उनका निराकरण किया जाएगा। वहीं 3:00 बजे सामाजिक सेवा सम्मान, खेती-खार, बारी-बखरी सम्मान तथा आगंतुक अतिथियों का उद्बोधन होगा।

शाम 5:00 बजे ध्वज अवतरण एवं निर्धारित सर्किल की चगोरी को ध्वज अंतरण किया जाएगा। 5:30 बजे सर्किल जजगिरी द्वारा सर्किल सम्मान कार्यक्रम आयोजित होगा। रात्रि 8:00 बजे भोजन तथा रात्रि 10:00 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

समाज के प्रमुखों ने जानकारी दी कि 7 फरवरी को प्रस्तावित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्राकृतिक आपदा के कारण स्थगित कर दिया गया था, जिसे अब 8 फरवरी की रात्रि 10 बजे आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय अधिवेशन का समापन आज विविध कार्यक्रमों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ होगा।

You cannot copy content of this page