खेल महोत्सव व आदर्श विवाह के साथ तीन दिवसीय अधिवेशन का आगाज, दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज छत्तीसगढ़ का 56वां प्रांतीय अधिवेशन देवरी (ख) में प्रारंभ



बालोद। ग्राम देवरी (ख) में दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज छत्तीसगढ़ का 56वां प्रांतीय अधिवेशन शुक्रवार को खेल महोत्सव व आदर्श विवाह के साथ उत्साहपूर्वक प्रारंभ हुआ। अधिवेशन के प्रथम दिन समाज के लोगों की भारी उपस्थिति रही और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

तीन दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन का शुभारंभ समाज के महापुरुषों एवं छत्रपति शिवाजी महाराज की पूजा-अर्चना तथा कुर्मी गान के साथ किया गया। इसके बाद युवा समिति द्वारा खेल महोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें समाज के सभी सर्किलों के लिए दिल्लीवार प्रो कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में आठ सर्किलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। रोमांचक मुकाबलों में फूंडा सर्किल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सुन्दरा सर्किल द्वितीय स्थान पर रहा।

कार्यक्रम के प्रथम दिन चार जोड़ों का आदर्श विवाह भी संपन्न कराया गया। तेलमाटी, चूलमाटी और मायन जैसे पारंपरिक कार्यक्रमों के दौरान समाज के लोगों ने नृत्य कर खुशियां मनाईं और नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। आदर्श विवाह में नंदनी थनौद संग दिलेश्वर भटगांव, सुरुचि तिरगा संग ऋतुराज डंडेसरा, टिकेश्वर भेड़सर संग हेमलता सकरौद तथा पूजा रिसाली संग भूपेंद्र भानपुरी परिणय सूत्र में बंधे।

अधिवेशन के दौरान युवा समिति द्वारा रक्तदान शिविर भी लगाया गया, जिसमें 16 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया। रक्तदान करने वालों में केशव, बंटी हरमुख, भानू पिपरिया, शेषनारायण, उत्तम यादव, संदीप देशमुख, राजेंद्र कुमार, राजेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, विवेक गौतम, आशीष दिल्लीवार, मुरली मनोहर, कुणाल देशमुख, द्वारिका वर्मा, धनेश्वर देशमुख सहित अन्य शामिल रहे। रक्त संग्रहण के लिए आशीर्वाद ब्लड बैंक भिलाई का स्टाफ मौजूद रहा।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर समाज के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र बेलचंदन, उपाध्यक्ष बंटी हरमुख, कोषाध्यक्ष दिलीप देशमुख, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य ओंकारेश्वर हरमुख, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बे, तेजराम देशमुख, पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र हरमुख, मिलाप देशमुख, सुरेंद्र देशमुख, रूपेश देशमुख, युवा समिति अध्यक्ष हेमंत देशमुख, जंजगिरी सर्किल प्रधान अशोक भारदीय, सचिव महेंद्र दिल्लीवार, युवा समिति अध्यक्ष तमेश्वर देशमुख, ओम देशमुख, अनूप देशमुख, संदीप बेलचंदन, प्रमोद देशमुख, छगन देशमुख, मुरली मनोहर देशमुख, गुलाब बेलचंदन, पंकज दिल्लीवार, पावेंद्र देशमुख, आशीष दिल्लीवार, लिखनी देशमुख, भानू पिपरिया, धनंजय पिपरिया, बहादुर पिपरिया, दुमन देशमुख, डोमेंद्र देशमुख, चिंतामणि देशमुख सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

वहीं आदर्श विवाह कार्यक्रम को सफल बनाने में केंद्रीय महिला समिति की अध्यक्ष प्रीती देशमुख, सचिव पुष्पा पिपरिया, जंजगीरी सर्किल महिला समिति अध्यक्ष ईश्वरी देशमुख, सचिव श्यामाबाई देशमुख, कोषाध्यक्ष पूर्णिमा देशमुख, उपाध्यक्ष रेवती वर्मा, सह सचिव ममता देशमुख, आशा देशमुख, सुनीता बेलचंदन, केवरा देशमुख, सुमन देशमुख, थलेश्वरी, प्रेम देशमुख, ललिता देशमुख, ओम देशमुख, खिलेश्वरी देशमुख, लेखा बेलचंदन, ईश्वरी देशमुख, लेखा देशमुख, कुसुम देशमुख, नागेश्वरी देशमुख, रेणुका देशमुख, विजय लक्ष्मी देशमुख, सविता देशमुख, तीरथ देशमुख, पौमिन देशमुख सहित महिला समिति की सदस्य सक्रिय रहीं।

तीन दिवसीय इस प्रांतीय अधिवेशन में आगामी दो दिनों तक सामाजिक, सांस्कृतिक व संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

You cannot copy content of this page