DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज की मौजूदगी में मूलचंद शर्मा ने थामा कांग्रेस का दामन, फूलमाला व गमछा पहनाकर कराया गया प्रवेश

बालोद। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज के हालिया बालोद आगमन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री चन्द्रेश हिरवानी के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। पूर्व छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष श्री मूलचंद शर्मा ने कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर औपचारिक रूप से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष श्री दीपक बैज ने श्री मूलचंद शर्मा को फूलमाला एवं कांग्रेस गमछा पहनाकर पार्टी में प्रवेश दिलाया। कार्यक्रम में जिले के तीनों विधायक—श्रीमती अनिला भेंडिया, श्री कुंवर सिंह निषाद एवं श्रीमती संगीता सिन्हा, जिला प्रभारी अयुब खान एवं सीमा वर्मा सहित वरिष्ठ कांग्रेसजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कांग्रेस प्रवेश के उपरांत प्रदेशाध्यक्ष सहित सभी उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं ने श्री मूलचंद शर्मा को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। कार्यक्रम में कांग्रेस संगठन के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

विदित हो कि श्री मूलचंद शर्मा की नगर, जिला एवं पूरे प्रदेश में एक विशिष्ट पहचान है। उनकी धर्मपत्नी नगर पंचायत डौण्डीलोहारा में पिछले 15–20 वर्षों से पार्षद एवं उपाध्यक्ष पद पर रहकर कांग्रेस के पक्ष में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। वर्तमान में वे जिला महिला कांग्रेस कमेटी तथा जिला कांग्रेस कमेटी में भी संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं।

श्री शर्मा के कांग्रेस प्रवेश पर प्रदेशाध्यक्ष श्री दीपक बैज, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री चन्द्रेश हिरवानी, विधायक श्रीमती अनिला भेंडिया, श्री कुंवर सिंह निषाद एवं श्रीमती संगीता सिन्हा सहित पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री कृष्णा दुबे, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रशांत बोकाडे, पूर्व मंत्री प्रतिनिधि श्री पीयूष सोनी एवं अनिल लोढ़ा, श्रीमती विद्या शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजकुमार प्रभाकर, गोविंद चन्द्राकर, हस्तीमल सांखला, पूनम लोढ़ा, संजय गुप्ता, लोकेश टांक, भोला देशमुख, गंगाराम देशमुख, राजेन्द्र निषाद, किशोर दीवान समेत जिले के अनेक कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

You cannot copy content of this page