DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बीच बस्ती पैरावट में लगी आग, मची अफरातफरी, लोगों के सहयोग और फायर ब्रिगेड से पाया गया काबू, राहत की ली गई सांस

बालोद । बालोद जिले के जगन्नाथपुर गांव में बुधवार को दोपहर करीब 12 से 12:30 बजे के बीच एक मोहल्ले में बीच बस्ती स्थित पैरावट में भीषण आग लग गई। घटना के दौरान पास के ही मकान में शोक कार्यक्रम के तहत लोग खाना बना रहे थे। जब आग की लपटे और धुआं उठते देखा और जलने की बदबू आई तो घटना की जानकारी हुई। आनन फानन में पास से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन आग काफी बढ़ चुकी थी। इससे आसपास के मकान के जलने का भी खतरा बना हुआ था। तत्काल लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी जो करीब 2 बजे पहुंची। पर गली संकरी होने के चलते फायर ब्रिगेड घटनास्थल तक आ नहीं पा रही थी। फिर पाइप बिछा कर फायर ब्रिगेड से पानी पहुंचाया गया और आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग पूरी तरह बुझाई गई। अन्यथा आसपास के मकान में आग फैलने का खतरा था। मानिकपुरी परिवार के उक्त पैरावट में आग कैसे लगी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इस घटना के दौरान मोहल्ले में अफरातफरी मची रही। आग बुझने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

You cannot copy content of this page