DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छात्र प्रताड़ना के विरोध में बालोद में अभाविप ने किया प्रदर्शन, विभागाध्यक्ष का किए पुतला दहन

बालोद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने बालेश्वर (ओडिशा) में एक छात्रा की कथित आत्महत्या के मामले में विरोध प्रदर्शन किया।जानकारी के अनुसार, एफएम कॉलेज की छात्रा सौम्याश्री बिशी ने 13 अप्रैल को अपने कॉलेज के विभागाध्यक्ष द्वारा की गई प्रताड़ना से आहत होकर आत्मदाह का प्रयास किया था।
अस्पताल में जीवन और मृत्यु से लंबे संघर्ष के बाद, आज उनका निधन हो गया। अभाविप के कार्यकर्ताओं के अनुसार, छात्रा ने यह गंभीर कदम उसके चरित्र पर की गई असंवेदनशील टिप्पणियों के कारण उठाया था। सौम्याश्री बिशी के निधन से पूरा अभाविप परिवार स्तब्ध और शोकाकुल है। इस घटना के विरोध स्वरूप बालोद में 17 जुलाई, 2025 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा एफएम कॉलेज के विभागाध्यक्ष का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया।

You cannot copy content of this page