DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुंडरदेही पहुंचे नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया ने कही यह बात- स्कूल खुलते ही 20000 शिक्षकों को मिलेगा नियुक्ति पत्र तो पुलिस भर्ती में भी छत्तीसगढ़ के बेरोजगारों को देंगे प्राथमिकता, पिछली सरकार तो 85% दूसरे राज्य के लोगों की भर्ती करके बैठी थी और क्या- क्या हुई घोषणा व बातें, पढ़िए पूरी खबर

बालोद/ गुंडरदेही। सोमवार को नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया का आगमन गुंडरदेही में हुआ। जहां उन्होंने विभिन्न निर्माण व विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमि पूजन किया। जिसमें 19 लाख 11,000 से गौठान निर्माण कार्य, 91 लाख 82 हजार की लागत से विभिन्न वार्डों में पाइप लाइन विस्तार कार्य का भूमि पूजन हुआ तो वही 14 वे वित्त आयोग के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में सीसी रोड व आरसीसी नाली निर्माण के लिए 7 लाख 31,000 का भूमि पूजन हुआ। तो इसके अलावा तहसील सतनामी समाज के नवनिर्मित अतिरिक्त सतनाम भवन का भी लोकार्पण किया गया। इस दौरान अध्यक्षता गुंडरदेही के विधायक व संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने की। अति विशिष्ट अतिथि के रुप में अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन व विधायक डोंगरगढ़ भुनेश्वर बघेल, अध्यक्ष जिला पंचायत सोना देवी देशलहरा, जिला सतनामी समाज के अध्यक्ष संजय बारले, दुर्ग कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्मल कोसरे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर सहित अन्य मौजूद रहे।


मंत्री डहरिया ने गुंडरदेही में सतनामी समाज के सर्व सुविधा युक्त भवन निर्माण के लिए ₹25 लाख देने की घोषणा (स्वीकृति) की। जय सतनाम महिला पंथी दल कोड़ेवा को स्वेच्छा अनुदान से ₹20000 दिया जाएगा। 91 लाख ₹82 हजार से पाइप लाइन विस्तार का कार्य होगा। जिसका भूमि पूजन किया गया। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने एक टंकी की मांग की है। सर्वे करेंगे दो से तीन टंकी की जरूरत पड़ी तो वह भी बनवा देंगे। आने वाले चुनाव के पहले सभी के घर में नल का पानी पहुंच जाएगा। विधायक ने जो जो भी मांग रखी है वह सभी मांग पूरा होगी। जो विधायक जी पहले प्राथमिकता देंगे उन्हें पहले करेंगे। एक करोड़ 87 लाख ₹24000 के भूमिपूजन कार्य हुआ और लोकार्पण का कार्य 11 लाख 81 हजार का हुआ।


कॉलेज में 700 प्रोफेसर की नियुक्ति होनी है। जिसमें छत्तीसगढ़िया को प्राथमिकता दी जाएगी। नगरीय निकाय क्षेत्र में भी विकास कार्य पर सरकार फोकस कर रही है। जो मूलभूत सुविधा है नगरीय निकाय में जो मिलनी चाहिए वह मिलेगी और गुणवत्तापूर्ण मिलेगी। इसके लिए हमारी सरकार काम कर रही है। छत्तीसगढ़ी बेरोजगारों को मौका दिया जाएगा। पहले की सरकार दूसरे राज्यों के लोगों को भर्ती करती थी। उन्होंने पुलिस भर्ती पर कहा कि पूर्व सरकार में जो भर्ती हुई थी उसमें शिकायत आ रही थी कि दूसरे राज्य के लोगों को भर्ती की गई है। ताम्रध्वज साहू गृह मंत्री ने जब जांच के आदेश दिए, जांच हुई तो पता चला 80 से 85% दूसरे राज्य के थे।उक्त भर्ती को निरस्त करवाया और दोबारा भर्ती निकाली गई। अभी फिटनेस टेस्ट चल रहा है इसमें छत्तीसगढ़िया को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने धान खरीदी पर कहा कि छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा धान की कीमत को ₹2500 मिल रहा है। आप दूसरे राज्य जहां पर भाजपा की सरकार है वहां जाकर देख सकते हैं वहां 900 से 1100 तक ही रेट मिल पाता है। स्कूल खुलते ही 20000 शिक्षकों की नियुक्ति पत्र भी जारी होने की बात उन्होंने कही। उन्होंने सरकार के कर्जमाफी, बिजली बिल माफी सहित अन्य योजनाओं का भी बखान किया।


क्या बोले संसदीय सचिव

संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने मंत्री शिव डहरिया को भोलेनाथ की संज्ञा देते हुए कहा कि इनसे जो मांगो सब मिल जाता है। क्षेत्र की जो जो भी समस्याएं हैं, सतनामी समाज की जो जो मांगे हैं वह सब पूरी करेंगे। उन्होंने अपने उद्बोधन में डोंगरगढ़ के विधायक भुनेश्वर बघेल की तारीफ करते हुए कहा कि हम जहां जाते हैं साथ जाते हैं और हमें मंत्री श्री डहरिया जी का पूरा समर्थन व सहयोग मिलता है। अब इसी के चलते हमें उम्मीद है कि गुंडरदेही विधानसभा में मेरे गुंडरदेही नगर पंचायत, अर्जुन्दा नगर पंचायत दोनों का बखूबी विकास होगा। उन्होंने सतनामी समाज के गौरव सोना देवी देशलहरा के बारे में भी कहा कि उन्हें जिताने के लिए हमने पूरा ताकत लगाया और जीत कर भी आए और आरक्षण के चलते वह जिला पंचायत अध्यक्ष भी बनी। यह गौरव की बात है कि वह मेरे विधानसभा से है। सभा को सतनामी समाज के जिलाध्यक्ष संजय बारले, अध्यक्ष शशि बंजारे जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी, दुर्ग जिला अध्यक्ष निर्मल कोसरे ने भी संबोधित किया।

बजट को लेकर यह बोले मंत्री

तो वही मीडिया से रूबरू होते हुए मंत्री डहरिया ने आज पेश हुए केंद्रीय बजट पर कहा कि यह काफी निराशाजनक है। इसमें रोजगार को लेकर कुछ खास नहीं किया गया। तो ही कोरोना वैक्सीन को लेकर कहा गया कि सिर्फ वैक्सीन को लेकर कुछ बातें कही गई है। बाकी अन्य व्यवस्था को कैसे दुरुस्त किया जाएगा इसको लेकर कुछ भी नहीं बताया गया है। उन्होंने बजट को निराशाजनक बताया। सभी लोगों को रोजगार के अवसर के अलावा सभी लोगों का उसमें ख्याल रखना चाहिए था, जो नहीं रखा गया है।

You cannot copy content of this page