DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सड़क पर संदिग्ध परिस्थिति में मिली थी लाश, फोरेंसिक जांच में हुई हत्या की पुष्टि, गांव का ही निकला हत्यारा, जानिए पूरा मामला

मृतक पुरानी रंजिश को लेकर बार बार करता था गाली गलौज, देता था धमकी, गुस्से में आकर आरोपी ने कर दी अपने ही मोहल्ले के ग्रामीण की हत्या

बालोद। 17 दिसंबर को सुबह 07:30 बजे मंगचुआ पुलिस सूचना मिली थी कि ग्राम चिलमगोटा के आवासपारा में कोई व्यक्ति मृत हालात में रोड में पड़ा है। घटनास्थल पर लाश इस तरह से रखी गई थी मानो कोई हादसा हुआ हो और अज्ञात वाहन कुचलकर चला गया हो। मामला संदिग्ध पूर्ण था। जब बारीकी से जांच की गई तो यह हत्या का मामला निकला। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मामला सुलझा लिया है। मृतक हेमलाल कोसमा पिता स्व. पंचुराम कोसमा उम्र 40 वर्ष ग्राम चिलमगोटा आवासपारा का था जिसके सिर पर कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा जान से मारने की नियत से उसके सिर, कनपटी पर किसी धारदार औजार से प्राण घातक वार कर सिर में गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या कर दिया था। पुलिस विवेचना में प्रार्थी / साक्षीगण के कथन एवं परिस्थिति जन्य साक्ष्य के आधार पर संदेही टीकम राम रावटे नामक व्यक्ति ग्राम चिलमगोटा पर संदेह जाहिर हुआ, संदेही टीकम राम रावटे का पता करने पर दिनांक 17 दिसंबर 24 को सुबह लगभग 8:30 बजे से गांव फरार मिला, जिसकी पतासाजी कर पकड़े जाने पर आरोपी टीकम राम रावटे ग्राम चिलमगोटा, आवासपारा वार्ड नं. 08 को पूछताछ करने पर बताया कि मृतक हेमलाल कोसमा पूर्व से चाची को गलत बात बोलकर छेड़ता था इस पहले पहले विवाद हुआ था। मृतक बार-बार तुम्हे देख लुंगा कहकर अश्लील गाली गलौज करता था । 16 दिसंबर को भी शाम को लगभग 7:15 बजे मृतक गाली गलौज किया था। जिसके कारण गुस्से में आकर घर में रखे लोहे पट्टे को ले जाकर रास्ते में हेमलाल कोसमा को जान से मारने की नियत से उसके सिर में वार कर गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या कारित करना स्वीकार किया। आरोपी द्वारा हत्या में प्रयोग किया गया लोहे का धारदार औजार को जप्त किया गया। आरोपी पर अपराध सिद्ध पाये जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया।

इनका रहा विशेष योगदान

घटना की सूचना पर फोरेंसिक टीम अनुसंधान किट के थाना मंगचुवा के पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घटना स्थल को सील कर सुरक्षार्थ पुलिस बल तैनात किया गया था। घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिये जाने पर एसपी बालोद एसआर भगत एवं एएसपी अशोक कुमार जोशी के निर्देशन में डॉ. चित्रा वर्मा नगर पुलिस अधीक्षक दल्ली-राजहरा जिला बालोद के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक राधा बोरकर, प्र.आर. 552 यज्ञदत्त ठाकुर प्र.आर. 1633 राजकिशोर साहू आर. 488,171,907 थाना मंगचुवा एवं सायबर सेल बालोद प्रभारी उप निरी. जोगेन्द्र साहू एवं टीम द्वारा मौके पर सूचक जयपालसिंह कोसमा उम्र 51 साल साकिन चिलमगोटा, थाना मंगचुवा जिला बालोद की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया था। एफएसएल टीम वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहन पटेल एफएसएल दुर्ग के द्वारा शव / घटनास्थल निरीक्षण किया गया, मर्ग जाँच में मृतक हेमलाल कोसमा के सिर में पीछे, बांये कान के ऊपर अज्ञात आरोपी द्वारा किसी धारदार एवं वजनदार वस्तु से मृतक की मृत्यु कारित करने की नियत से सिर में वार कर गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या करना प्रथम दृष्टिया सबुत पाने से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना मंगचुवा में अपराध धारा 103 (1) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

You cannot copy content of this page