DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिव का नाम जपे, हर दुख होगा दूर, महिलाओं को कहना चाहिए “श्री” और पुरुषों के लिए बना है शब्द ” ॐ”

बालोद। गुरुर ब्लॉक के ग्राम टेंगना बरपारा में शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन 30 नवंबर से लेकर 6 दिसंबर तक किया जा रहा है। कथा समय प्रतिदिन दोपहर दो से शाम 6 बजे तक है। कथावाचक ग्राम बगदई वाले पंडित चैतन्य पाण्डेय हैं। कथा के दूसरे दिन पंडित चैतन्य पांडेय ने शिव की महिमा का बखान किया। शिव पुराण परिचय और शिवलिंग महिमा के साथ भस्म रुद्राक्ष की महिमा उन्होंने बताई। इस दौरान उन्होंने कहा कि विचार करिए की मंत्र में कितना प्रभाव है। जब आप किसी मंत्र को सतत जपेंगे तो इसका फल जरुर मिलेगा। इसलिए भगवान श्री शिव का नाम हमारे लिए सब कुछ है। माताओं को “श्री” लगाना है जैसे श्री शिवाय नमस्तुभ्यं, और पुरुषों को “ॐ” श्री शिवाय नमस्तुभ्यं। ॐ नमः शिवाय कहना है। महिलाओं को सिर्फ नमः शिवाय कहना है। ॐ शब्द पुरुषों के लिए है स्त्रियों के लिए श्री है। क्योंकि महिलाएं श्रीमती होती है। श्री का मतलब लक्ष्मी और मति का मतलब बुद्धि होता है। जो बुद्धि/मती घर में है इसीलिए घर पर महिलाओं को ही धन की पोटली दी जाती है। जो उन्हें संभाल कर रखती है।

आयोजकों में शामिल प्रमुख रूप से जिला पंचायत सभापति ललिता पीमन साहू ने समस्त शिव भक्तों और श्रद्धालु से ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस शिव महापुराण कथा में शामिल होकर पुण्य प्राप्त करने की अपील की है। ग्राम पंचायत, ग्राम विकास समिति एवं समस्त ग्रामवासी टेंगना बरपारा सहित पीमन साहू, चमेली साहू, सरस्वती राजेश साहू व अन्य ग्रामीणों का आयोजन सहयोग बना हुआ है। 2 दिसंबर को नारद मोह, सृष्टि वर्णन, धनपति कुबेर परिचय, 3 दिसंबर को गंगा अवतरण, समुद्र मंथन, नारी धर्म, अर्धनारीश्वर कथा, 4 दिसंबर को सती चरित्र, पार्वती जन्म, शिव विवाह उत्सव, 5 दिसंबर को कार्तिक गणेश उत्पत्ति एवं तारकासुर मोक्ष, राजासुर कथा, दुर्वासा एवं हनुमान अवतार, 6 दिसंबर को जालंधर वध, द्वादश ज्योतिर्लिंग, बाणासुर, अंधकासुर, भस्मासुर वध कथा, चढ़ावा, पंचाक्षर मंच, महिमा, शिव सहस्त्राचार, हवन पूर्णाहुति एवं प्रसाद भंडारा का आयोजन होगा ।

You cannot copy content of this page